back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अडानी मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी को लेकर खड़गे का बड़ा बयान

खड़गे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बुधवार को उन्होंने संसद में अडानी समूह को लेकर मोदी से कई सवाल पूछे थे,लेकिन उन्होंने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।वे हमेशा से मुद्दों भटकाने की कोशिश करते हैं।

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अडानी समूह पर लगे आरोपों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने चुप्पी साध रखी है।

उन्होंने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया

खड़गे ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि बुधवार को उन्होंने संसद में अडानी समूह को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से कई सवाल पूछे थे, लेकिन उन्होंने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। वे हमेशा से मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं।

खड़गे ने राज्यसभा में मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा

उल्लेखनीय है कि कल खड़गे ने राज्यसभा में मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने हिंडनबर्ग की ओर से अडानी समूह पर लगाए आरोपों की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति के गठन की मांग की थी।

अडानी समूह पर लगे आरोपों की जांच के लिए जेपीसी गठित हो

इस दौरान खड़गे ने सरकार से सवाल पूछा था कि नियमों को ताक पर रखकर अडानी समूह को सरकार लाभ क्यों पहुंचा रही है? उन्होंने कहा था कि अगर सरकार सच सामने लाना चाहती है तो अडानी समूह पर लगे आरोपों की जांच के लिए जेपीसी क्यों नहीं गठित कर रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बंगाल में BJP की सरकार बनी तो महिलाओं और युवाओं को ₹3000, 45 दिन में 7वां वेतन आयोग होगा लागू- जानिए और क्या-क्या मिलेगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर Amit Shah ने भारती BJP का संकल्प पत्र जारी किया। इस मौके पर बीजेपी ने...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵