back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इफ्तार पार्टी को लेकर बीएचयू में तनाव, वीसी का पुतला फूंका

वाराणसी (उत्तर प्रदेश), 28 अप्रैल (आईएएनएस)। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में इफ्तार पार्टी आयोजन के बाद तनाव बढ़ता जा रहा है। यहां छात्रों के एक समूह ने परिसर में इफ्तार पार्टी आयोजित करने के लिए कुलपति (वीसी) का पुतला फूंका। आक्रोशित छात्रों ने आरोप लगाया कि देश समान नागरिक संहिता की ओर बढ़ रहा है लेकिन वीसी डॉ सुधीर कुमार जैन यहां तुष्टीकरण की राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं। छात्रों में से अधिकांश एबीवीपी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने परिसर में वीसी के आवास के सामने नारेबाजी करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय की संस्कृति के खिलाफ है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वीसी ने कार्यक्रम आयोजित करने के लिए महिला महाविद्यालय को चुना ताकि वह महिला छात्रों का ध्रुवीकरण कर सकें और अपनी हिंदू विरोधी मानसिकता के साथ विभाजन पैदा कर सकें। बुधवार की रात इफ्तार पार्टी को लेकर हुए हंगामे के बाद गुरुवार को बीएचयू परिसर में सांप्रदायिक रंग के पोस्टर दिखाई दिए। बीएचयू के अधिकारी घटना पर टिप्पणी करने को तैयार नहीं थे। जिला अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को देखते हुए पुलिस बल को अलर्ट पर रखा गया है। –आईएएनएस आरएचए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

… तो IGNOU के छात्रों की डिग्री घोषित होंगी अवैध? UGC की सख्ती के बाद उठे सवालिया निशान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)...

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵