back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs BAN U19 World Cup: आज भारत-बांग्लादेश की टक्कर, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला

भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का 7वां मुकाबला आज बुलावायो में खेला जाएगा, जिसमें टीम इंडिया जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी।

नई‍ दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में आज क्रिकेट फैंस को एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, जब भारत और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी। यह टूर्नामेंट का 7वां मैच है, जो आज शनिवार, 17 जनवरी को जिम्बाब्वे के बुलावायो स्थित क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस मैच में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी, क्योंकि उसने अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

यह मुकाबला रोमांच और युवा जोश से भरपूर होने की पूरी उम्मीद है

इस मुकाबले में सबकी निगाहें पिछले मैच में असफल रहे वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जिनसे आज बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है। उनके अलावा कप्तान आयुष म्हात्रे, विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू, ऑलराउंडर हेनिल पटेल और गेंदबाज दीपेश देवेंद्रन भी मैच में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में यह मुकाबला रोमांच और युवा जोश से भरपूर होने की पूरी उम्मीद है

बांग्लादेश U19 टीम इस मैच से अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगी

वहीं दूसरी ओर, बांग्लादेश U19 टीम इस मैच से अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगी और भारत के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। भारतीय टीम में आज सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जो पिछले मैच में उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके थे। उनके अलावा कप्तान आयुष म्हात्रे, विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू, ऑलराउंडर हेनिल पटेल और गेंदबाज दीपेश देवेंद्रन भी सुर्खियों में रहेंगे।

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर

अगर मैच के समय की बात करें तो इंडिया बनाम बांग्लादेश U19 मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस साढ़े 12 बजे किया जाएगा। क्रिकेट फैंस इस रोमांचक मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल और ऑनलाइन दर्शकों के लिए इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी।

भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला

भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाला यह मुकाबला अंक तालिका के लिहाज से भी बेहद अहम माना जा रहा है। भारतीय टीम जहां जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, वहीं बांग्लादेश की नजर टूर्नामेंट में विजयी आगाज करने पर होगी। ऐसे में फैंस को एक कड़ा और रोमांच से भरपूर मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...