back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

2 दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे PM मोदी, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, सरदार पटेल को देंगे श्रद्धांजलि

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज और कल (30 और 31 अक्टूबर) गुजरात के दौरे पर रहेंगे। वो आज सुबह लगभग 10:30 बजे अंबाजी मंदिर में पूजा और दर्शन किया।

नई दिल्ली, हि.स.। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज और कल (30 और 31 अक्टूबर) गुजरात के दौरे पर रहेंगे। उन्होनें आज सुबह लगभग 10:30 बजे अंबाजी मंदिर में पूजा और दर्शन किया। इसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे मेहसाणा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री कल सुबह लगभग 8 बजे केवड़िया जाएंगे और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके पश्चात राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन होगा। वो केवड़िया में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे।

पूर्वाह्न लगभग 11:15 बजे ‘आरंभ 5.0’ में 98वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के अधिकारी प्रशिक्षुओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मेहसाणा में लगभग 5800 करोड़ रुपये की रेल, सड़क, पेयजल और सिंचाई से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास करेंगे।

गुजरात को देंगे नई सौगात

प्रधानमंत्री जिन परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, उनमें वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर (डब्ल्यूडीएफसी) का न्यू भांडू-न्यू साणंद (एन) खंड, वीरमगाम-सामाखियाली रेल लाइन का दोहरीकरण, कटोसन रोड-बेचराजी, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल साइडिंग) रेल परियोजना, मेहसाणा और गांधीनगर जिले के विजापुर तालुका और मनसा तालुका की विभिन्न ग्राम झीलों की रिचार्ज प्रक्रिया परियोजना, मेहसाणा जिले में साबरमती नदी पर वलसाना बैराज, बनासकांठा मेंपालनपुर पेयजल की व्यवस्था के लिए 2 योजनाएं और धरोई बांध आधारित पालनपुर जीवन रेखा परियोजना-प्रमुख कार्य (एचडब्ल्यू) और 80 न्यूनतम तरल निर्वहन (एमएलडी) क्षमता का जल उपचार संयंत्र शामिल है।

सीवेज संयंत्र परियोजना की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री महिसागर जिले के संतरामपुर तालुका में सिंचाई सुविधा परियोजना, साबरकांठा के नरोदा-देहगाम-हरसोल-धनसुरा रोड का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण परियोजना, गांधीनगर जिले में कलोल नगर पालिका सीवेज और सेप्टेज प्रबंधन परियोजना, सिद्धपुर (पाटन), पालनपुर (बनासकांठा) बयाद (अरावली) और वडनगर (मेहसाणा) में सीवेज संयंत्र परियोजना की आधारशिला रखेंगे।

प्रधानमंत्री कल राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

इसके अलावा प्रधानमंत्री कल राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय एकता दिवस परेड देखेंगे। इसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और राज्य पुलिस की विभिन्न टुकड़ियां शामिल होंगी।

परेड के मुख्य आकर्षण में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सभी महिला बाइकर्स का डेयर डेविल शो, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का महिला पाइप बैंड, गुजरात महिला पुलिस का कोरियोग्राफ किया गया विशेष कार्यक्रम, विशेष एनसीसी शो, स्कूल बैंड प्रदर्शन, भारतीय वायुसेना का फ्लाई पास्ट, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम शामिल है।

जानिए PM किन परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

केवड़िया में प्रधानमंत्री 160 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। जिन परियोजनाओं का उद्घाटन होना है, उनमें एकता नगर से अहमदाबाद तक हेरिटेज ट्रेन, नर्मदा आरती लाइव परियोजना, कमलम् पार्क, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर के भीतर एक पैदल मार्ग, 30 नई ई-बसें, 210 ई-साइकिलें और कई गोल्फ कार्ट, एकता नगर में सिटी गैस वितरण नेटवर्क और गुजरात राज्य सहकारी बैंक का ‘सहकार भवन’ से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री केवड़िया में ट्रॉमा सेंटर और एक सौर पैनल के साथ उप-जिला अस्पताल की आधारशिला भी रखेंगे।

‘मैं नहीं हम’

प्रधानमंत्री मोदी ‘आरंभ 5.0’ के समापन पर 98वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के अधिकारी प्रशिक्षुओं को संबोधित करेंगे। आरंभ का 5वां संस्करण ‘हार्नेसिंग द पावर ऑफ डिसरप्शन’ विषय पर केंद्रित होगा। यह उन व्यवधानों को रेखांकित करने का एक प्रयास है जो वर्तमान और भविष्य को नया आकार देते हैं।

साथ ही समावेशी विकास के लिए शासन की परिधि में व्यवधान की शक्ति का उपयोग करने के विभिन्न मार्ग दिखाते हैं। ‘मैं नहीं हम’ थीम वाले 98वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स में भारत की 16 सिविल सेवाओं और भूटान की 3 सिविल सेवाओं से 560 अधिकारी प्रशिक्षु शामिल हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सपा ने नोएडा को लूट का ATM बनाया: जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर PM मोदी का बड़ा हमला, बोले- मुझे भी डराने की कोशिश की...

ई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुरुवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵