back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अयोध्या के संतों ने हनी सिंह के विवादित बयान पर जताई कड़ी आपत्ति, कहा- वे समाज के लिए कलंक हैं

दिल्ली में अपने शो के दौरान आपत्तिजनक बयान देने के बाद सिंगर हनी सिंह विवादों में फंस गए हैं। अयोध्या के साधु-संतों ने उनके बयानों की कड़ी निंदा करते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मशहूर सिंगर हनी सिंह एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। हाल ही में दिल्ली में अपने शो के दौरान हनी सिंह के कुछ बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसमें उन्होंने राजधानी की ठंड को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस वीडियो के बाद सिंगर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। वहीं, अयोध्या के साधु-संतों ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने हनी सिंह के बयानों पर आपत्ति जताते हुए उन्‍हें समाज के लिए कलंक बताया। 

अयोध्या के साधु-संतों ने हनी सिंह से की सार्वजनिक माफी की मांग

मीडिया से बात करते हुए अयोध्या के कुछ साधु-संतों ने हनी सिंह के दिल्ली में दिए गए विवादित बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। सीताराम दास महंत ने कहा कि दिल्ली की ठंड को लेकर सिंगर का बयान आपत्तिजनक और पूरी तरह निंदनीय है। महंत ने कहा कि हनी सिंह ने अपने शो के दौरान दिल्ली के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है और उन्हें तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उनका कहना था कि गायक का काम अच्छे गीत गाना होता है, लेकिन हनी सिंह ने मर्यादा की सीमा लांघते हुए अश्लीलता फैलाई, जो बर्दाश्त से बाहर है।

साधु-संतों ने कहा “हनी सिंह समाज के लिए कलंक हैं। जिस समय उन्होंने मंच से आपत्तिजनक बयान दिए, उसी समय लोगों को उन्हें सबक सिखाना चाहिए था। वे मशहूर हैं, लेकिन ज्ञान के मामले में नहीं। केवल सस्ती लोकप्रियता और पैसे के लिए समाज को खतरे में डालना सही नहीं है। उनके माताओं और बहनों के लिए कहे गए शब्द पूरी तरह निंदनीय हैं।” महंत ने साफ कहा कि हनी सिंह को दिल्ली के समाज से माफी मांगनी चाहिए।

अश्लीलता समाज के लिए खतरा – महामंडलेश्वर

महामंडलेश्वर विष्णु दास ने हनी सिंह के हालिया विवादित बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हनी सिंह एक सिंगर जरूर हैं, लेकिन वे अपमानजनक और अश्लील भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उनकी मानसिकता समाज में गंदा संदेश फैला रही है। महामंडलेश्वर ने कहा कि ऐसे लोग जब भी किसी मंच पर आते हैं, उन्हें धार्मिक मर्यादा और जिम्मेदारी का पालन करना चाहिए, लेकिन वे अश्लीलता फैला रहे हैं। मौसम तो कुदरत की देन है और ठंड को लेकर इस तरह के बयान देना बिल्कुल उचित नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हनी सिंह को दिल्ली की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। हम सभी साधु-संत उनके बयानों की निंदा करते हैं। ऐसे मामलों में कार्रवाई भी होनी चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

सिर्फ ‘धुरंधर’ में ही नहीं, इन फिल्मों में भी Akshaye Khanna ने निभाया है बेहतरीन रोल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस...

चेहरे की झाइयां से हो गईं हैं परेशान, तो घर पर ही करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर कोई सोचता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵