back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के आवास पर पोंगल मनाने पहुंचे PM मोदी, मकर संक्रांति की दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री एल. मुरुगन के आवास पर आयोजित पोंगल उत्सव में शामिल हुए।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री एल. मुरुगन के आवास पर आयोजित पोंगल उत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गौ सेवा भी की और भारतीय संस्कृति, प्रकृति संरक्षण और किसानों के योगदान पर जोर दिया।

PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने कहा कि पोंगल का पर्व हमें यह सिखाता है कि प्रकृति के प्रति आभार केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा, “जब धरती हमें इतना कुछ देती है, तो उसे संजोना और अगली पीढ़ी के लिए सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है। मिट्टी को स्वस्थ रखना, पानी बचाना और संसाधनों का संतुलित उपयोग बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री ने इससे पहले देशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भी दीं। अपने संदेश में उन्होंने लिखा कि संक्रांति का पर्व देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग परंपराओं के साथ मनाया जाता है। उन्होंने सूर्य देव से सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

हमारे किसान राष्ट्र निर्माण के मजबूत साथी

पीएम मोदी ने किसानों की भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने कहा, “हमारे किसान राष्ट्र निर्माण के मजबूत साथी हैं। उनके प्रयासों से आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती मिल रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने तमिल संस्कृति की भी खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि तमिल संस्कृति केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता की साझा विरासत है। पोंगल पर्व तमिल जीवन में खुशी, अन्नदाता की मेहनत और धरती व सूर्य के प्रति आभार का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें प्रकृति, परिवार और समाज के बीच संतुलन बनाना सिखाता है। इस समय देश के अलग-अलग हिस्सों में लोहड़ी, मकर संक्रांति, माघ बिहू जैसे त्योहार भी उत्साह के साथ मनाए जा रहे हैं। अंत में पीएम मोदी ने भारत और दुनियाभर में रहने वाले सभी तमिल भाई-बहनों को पोंगल और अन्य त्योहारों की शुभकामनाएं दीं और सभी के सुखद जीवन की कामना की।

Advertisementspot_img

Also Read:

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान राजनीतिक सौहार्द की खास तस्वीर देखने को मिली। नरेंद्र मोदी ने विदा हो रहे वरिष्ठ...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...