back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Laughter Chef Season 3 को इस एक्ट्रेस ने छोड़ा, जानिए अब किसकी होगी वापसी

भारती सिंह का शो 'लाफ्टर सेफ सीजन 3' लगातार सुर्खियां बटोर रहा है और सभी को एंटरटेन कर रहा है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भारती सिंह का कुकिंग कॉमेडी शो ‘लाफ्टर सेफ सीजन 3’ को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि इसके अब तक दो सीजन पहले भी आ चुके हैं जिसे दर्शकों को काफी एंटरटेन किया है। अभी शो से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि, शो को ईशा मालवीय ने छोड़ दिया है। तो चलिए इसके बारे में पूरी जानकारी जानते हैं। 

ईशा मालवीय ने क्यों छोड़ा शो

लाफ्टर शेफ्स के तीसरे सीज़न की शुरुआत शानदार रही है और यह शो खाना पकाने और कॉमेडी के मिश्रण से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। तीसरे सीज़न में कुछ नई चीज देखने को मिल रही है आपको बता दें कि इस बार के कास्ट भी काफी अलग है। हालांकि कुछ कंटेस्टेंट पहले और दूसरे सीज़न के भी हैं।वही अब खबरें आ रही हैं कि ईशा मालवीय जो कि एल्विश यादव के साथ जोड़ी में हैं। वो शो को छोड़ने जा रही हैं। बता दें कि ईशा मालवीय लाफ्टर शेफ सीजन 3 को छोड़ रही हैं और इसकी वजह उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट है।

इस बार कौन-कौन आ रहा हैं नजर

कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह, देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी, अली गोनी-जन्नत जुबैर, विवियन डीसेना-ईशा सिंह, एल्विश यादव-ईशा मालविया, अभिषेक कुमार-समर्थ जुरेल, तेजस्वी प्रकाश और कारण कुंद्रा। हालांकि आप करण कुंद्रा शो को छोड़ दिए हैं और उनकी जगह अर्जुन बिजलानी शो में नजर आ रहे हैं।

ईशा के जाने के बाद कौन बनेंगे हिस्सा 

अब खबरें आ रही है कि ईशा मालवीय के जाने के बाद इस शो में अंकिता लोखंडे या फिर विक्की जैन नजर आ सकते हैं। यह दोनों ही पहले और दूसरे सीजन में नजर आ रहे थे और दर्शकों को काफी ज्यादा एंटरटेन कर रहे थे। हालांकि अभी तक अंकिता लोखंडे के तरफ से इसपर कोई जवाब नहीं आया हैं लेकिन अगर वो फिर से शो का हिस्सा बनेंगी तो उनके फैंस खुश हो जाएंगे। 

Advertisementspot_img

Also Read:

बेटे ‘काजू’ के जन्म के 3 हफ्ते बाद सेट पर लौटीं भारती सिंह, पपाराजी से बोलीं-किशमिश सोची थी, काजू आ गया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कॉमेडियन और टीवी की मशहूर शख्सियत भारती सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ मंच पर ही नहीं,...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵