back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तेजस्वी ने नीतीश पर कसा तंज, कहा, अपनी इच्छा की चिंता छोड़, जनता की इच्छा पूरा करें

पटना, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अपनी इच्छा पूरा करने की चिंता छोडकर पहले जनता की इच्छा करें। इस क्रम में तेजस्वी ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि आज बिहार में प्रत्येक चार घंटे पर दुष्कर्म और पांच घंटे पर हत्या की घटना होती है। बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर प्रचार पर निकलने के दौरान पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार में जब मुख्यमंत्री अपने घर में सुरक्षित नहीं है, तो अन्य लोगों की बात करना बेकार है। उन्होंने कहा कि अपराध की घटनाएं पूरे राज्य में हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में बिहार में प्रत्येक चार घंटे पर दुष्कर्म और पांच घंटे पर हत्या की घटना होती है। इधर, मुख्यमंत्री के राज्यसभा सदस्य नहीं बनने की इच्छा के संदर्भ में पूछे जाने पर राजद नेता ने तंज कसते हुए कहा कि आगे जनता की इच्छा तो पूरा करें। लोगों को अपनी ही इच्छा पूरा करने की पड़ी रहती है। उन्होंने कहा कि यह कोई मुद्दा नहीं है, इससे क्या लेना-देना है, आगे जनता की इच्छा पूरा करें। उन्होंने कहा कि बिहार में मौजूदा सरकार में जनप्रतिनिधियों को मान-सम्मान नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में विधानसभा अध्यक्ष को ही मान सम्मान नहीं मिल रहा है। बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर स्थानीय निकाय से होने वाले चुनाव के लिए चार अप्रैल को वोट डाले जाएंगें, जबकि वोटों की गिनती 7 अप्रैल को होगी। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵