back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राज्यपाल कलराज मिश्र ने सालासर पहुंचकर श्रीबालाजी की पूजा अर्चना की

चूरू, 22 फरवरी (हि.स.)। राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को जिले के सालासर कस्बे में स्थित विश्वविख्यात श्रीबालाजी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने संत मोहनदास के अखंड धूणे पर भी शीश नवाया। राज्यपाल की धर्मपत्नी सत्यवती मिश्र सहित परिवार के अन्य लोग भी राज्यपाल के साथ मौजूद रहे। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि पूरा प्रदेश, पूरा देश स्वस्थ रहे, प्रसन्न रहे, इस कोरोना महामारी से सुरक्षित रहे और बालाजी महाराज का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, यही कामना है। हनुमान सेवा समिति के संरक्षक महावीर पुजारी, मांगीलाल पुजारी, धर्मवीर पुजारी, अध्यक्ष यशोदानंदन पुजारी ने राज्यपाल को सालासर बालाजी की प्रतिमा भेंट कर उनका वेलकम किया। हिन्दुस्थान समाचार/नटवर/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

मुख्यमंत्री कार्यालय में सुनवाई नहीं हो रही शिकायत, तो सीधे राज्यपाल से ऐसे करें संपर्क

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कई बार आम नागरिक अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचाते हैं, लेकिन कई बार शिकायतों का समाधान नहीं हो पाता या देर...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵