back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सत्ता परिवर्तन ही नहीं, बंगाल का वास्तविक परिवर्तन हमारा ध्येय: नरेन्द्र मोदी (लीड-2)

कोलकाता, 22 फरवरी (हि.स.)। एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा बंगाल में सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं चाहती है, बल्कि वास्तविक परिवर्तन करना चाहती है। पीएम ने कहा कि हमें उन सपनों को पूरा करना है, जिसे बंगाल का युवा समाज देखता है। बंगाल के लोग पहले ही परिवर्तन का मन बना चुके हैं। मोदी ने बंगाल के लोगों को आश्वासन दिया है कि बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन जाने के बाद राजनीतिक हिंसा के डर को समाप्त किया जाएगा। डनलप मैदान में उमड़ी समर्थकों की भीड़ से उत्साहित नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह जनसैलाब बहुत बड़ा संदेश दे रहा है। पश्चिम बंगाल अब परिवर्तन चाहता है। बंगाल के लोगों ने परिवर्तन का मन बना लिया है। भाजपा उस सोनार बांग्ला के निर्माण के लिए काम करेगी, जिसमें यहां का इतिहास और संस्कृति दिनों-दिन मजबूत होगी। ऐसा बंगाल होगा जहां आस्था, अध्यात्म और उद्यम सबका सम्मान होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि जितनी भी सरकारें पश्चिम बंगाल में रहीं, उन्होंने इस ऐतिहासिक क्षेत्र को अपने ही हाल पर छोड़ दिया। यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर को, यहां की धरोहर को बेहाल होने दिया गया। ‘वंदे मातरम भवन’ जहां बंकिम चंद्र चटर्जी पांच साल रहे, वह स्थान बहुत बुरी हालत में है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर सीधा पर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मां-माटी-मानुष की बात करने वाले लोग, बंगाल के विकास के सामने दीवार बनकर खड़े हो गए हैं। केंद्र सरकार किसानों और गरीबों के हक का पैसा सीधे उनके बैंक खाते में जमा करती है। आगे मोदी ने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद हम नया बंगाल बनाएंगे। ऐसा बंगाल, जहां विकास सभी का होगा, तुष्टिकरण किसी का नहीं होगा। ऐसा बंगाल, जो टोलाबाज़ी से मुक्त होगा। रोजगार और स्वरोजगार युक्त होगा। उन्होंने कहा कि बंगाल में कमल खिलाना इसलिए ज़रूरी है, ताकि पश्चिम बंगाल की स्थिति में वैसा ‘बदलाव’ आ सके, जिसकी उम्मीद में आज हमारा नौजवान जी रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि तृणमूल सरकार गरीबों के घर तक पानी पहुंचाने के लिए भी गंभीर नहीं है। इसका उदाहरण आपको देता हूं। हर घर जल पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने 1700 करोड़ से ज्यादा रुपये टीएमसी सरकार को दिए। लेकिन इसमें से सिर्फ 609 करोड़ रुपये ही सरकार ने खर्च किया है। बंगाल के व्यापारिक गौरव का स्मरण कराते हुए प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा कि एक दौर था जब पश्चिम बंगाल की जूट मिलें देश की अधिकांश ज़रूरतों को पूरा करती थीं। लेकिन इस इंडस्ट्री को भी अपने हाल पर छोड़ दिया गया। जबकि इससे हमारे किसान, हमारे श्रमिक, हमारे गरीब सीधे जुड़े होते हैं। नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा सरकार आई है, तब से जूट किसानों की चिंता की गई है। इस दौरान पीएम मोदी ने वडानगर से दक्षिणेश्वर के बीच कोलकाता मेट्रो की लाईन का उद्धाटन भी किया। बता दें कि बीते एक महीने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह तीसरा बंगाल दौरा है। जारी …… हिन्दुस्थान समाचार/मधुप

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर CM सिद्धारमैया की दो टूक, बोले- ‘हाईकमान जो कहेगा वही मानूंगा’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵