back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीएम मोदी ने रायगढ़ सड़क हादसे पर जताया दुख, प्रत्येक मृतक के परिवार को दो लाख रु. देने की घोषणा

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के रायगढ़ में हुए सड़क हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है

नई दिल्ली,एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ में हुए सड़क हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र के रायगढ़ में बस दुर्घटना से पीड़ा हुई। हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं कामना करता हूं कि जो घायल हुए हैं, वे शीघ्र स्वस्थ हों। प्रभावितों को राज्य सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ में बस दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

सपा ने नोएडा को लूट का ATM बनाया: जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर PM मोदी का बड़ा हमला, बोले- मुझे भी डराने की कोशिश की...

ई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुरुवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵