back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi News: भारत और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री ने किया तीन विकास परियोजनाओं का संयुक्त रूप से उद्घाटन

New Delhi: PM नरेन्द्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत की सहायता से तैयार तीन विकास परियोजनाओं का आज पूर्वाह्न लगभग 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

नई दिल्ली, हि.स.। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत की सहायता से तैयार तीन विकास परियोजनाओं का आज पूर्वाह्न लगभग 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। ये तीन परियोजनाएं हैं- अखौरा-अगरतला क्रॉस-बॉर्डर रेल संपर्क, खुलना-मोंगला बंदरगाह रेल लाइन और मैत्री सुपर थर्मल बिजली संयंत्र की इकाई-II।

भारत और बांग्लादेश कर रहा नई परियोजनाओं की तैयार

भारत सरकार की बांग्लादेश को दी गई 392.52 करोड़ रुपये की अनुदान राशि से अखौरा-अगरतला क्रॉस-बॉर्डर रेल संपर्क परियोजना तैयार की गई है। बांग्लादेश में 6.78 किलोमीटर लंबी दोहरी गेज रेल लाइन और त्रिपुरा में 5.46 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के साथ रेल संपर्क की कुल लंबाई 12.24 किलोमीटर है।

रेल लाइन परियोजना

खुलना-मोंगला बंदरगाह रेल लाइन परियोजना भारत सरकार की रियायती ऋण सुविधा के तहत 388.92 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कुल परियोजना लागत के साथ तैयार की गई है। इस परियोजना में मोंगला बंदरगाह और खुलना में मौजूदा रेल नेटवर्क के बीच लगभग 65 किलोमीटर ब्रॉड गेज रेल मार्ग का निर्माण शामिल है। इसके साथ ही बांग्लादेश का दूसरा सबसे बड़ा बंदरगाह मोंगला ब्रॉड-गेज रेलवे नेटवर्क से जुड़ गया है।

ये परियोजनाएं क्षेत्र में कनेक्टिविटी और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करेंगी

1.6 बिलियन अमरीकी डालर के भारतीय रियायती वित्तपोषण योजना ऋण के अंतर्गत मैत्री सुपर थर्मल बिजली परियोजना, बांग्लादेश के खुलना डिवीजन के रामपाल स्थित 1320 मेगावाट (2×660) का सुपर थर्मल पावर प्लांट (एमएसटीपीपी) है। इस परियोजना का कार्यान्वयन बांग्लादेश-भारत मैत्री पावर कंपनी (प्राइवेट) लिमिटेड ने किया है।

यह भारत की एनटीपीसी लिमिटेड और बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड (बीपीडीबी) के बीच संयुक्त उद्यम कंपनी है। इसमें दोनों की आधी-आधी हिस्सेदारी है। मैत्री सुपर ताप बिजली संयंत्र की इकाई-I का सितंबर 2022 में दोनों प्रधानमंत्रियों ने संयुक्त रूप से अनावरण किया था और इकाई-2 का उद्घाटन आज होना है। मैत्री सुपर थर्मल बिजली संयंत्र के संचालन से बांग्लादेश में ऊर्जा सुरक्षा बढ़ेगी। ये परियोजनाएं क्षेत्र में कनेक्टिविटी और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करेंगी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सपा ने नोएडा को लूट का ATM बनाया: जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर PM मोदी का बड़ा हमला, बोले- मुझे भी डराने की कोशिश की...

ई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुरुवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵