back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तालिबान छवि बिगाड़ने वाले सदस्यों को टीम से करेगा बाहर, बनाया आयोग : रिपोर्ट

काबुल, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार ने उन सदस्यों को निष्कासित करने के लिए एक नया आयोग बनाया है, जो तालिबान के नाम का दुरुपयोग करते हैं, लोगों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं, और खराब पृष्ठभूमि वाले हैं। एक मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। खामा प्रेस की रिपोर्ट में कहा गया है कि जिस आयोग को फिलट्रेशन कमीशन ऑफ फोर्स नाम दिया गया है, वह रक्षा मंत्रालय, आंतरिक मामलों के मंत्रालयों के साथ-साथ उच्च खुफिया निदेशालय के प्रतिनिधियों से बना है। बुधवार को नए आयोग के गठन की आधिकारिक घोषणा की गई। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता सईद खोस्तई ने एक बयान में कहा कि आयोग देश के सभी प्रांतों में काम करेगा। हालांकि, उन्होंने छवि बिगाड़ने वाले सदस्यों के विवरण का खुलासा नहीं किया, लेकिन कहा कि ये लोग तालिबान सरकार और इस्लामी व्यवस्था के खिलाफ हैं। खोस्तई के अनुसार, बंदूकधारियों द्वारा तालिबान लड़ाकों के लोगों के घरों में घुसने की खबरें आने के बाद आयोग बनाया गया है। –आईएएनएस आरएचए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵