back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाक की चेतावनी के बाद अफगान सीमा से आतंकी समूहों को हटा रहा तालिबान

इस्लामाबाद, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार ने हाल में हुए हमलों को लेकर एक अहम फैसला लिया है, जिसमें तालीबान ने इस्लामाबाद की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद पाकिस्तान के साथ देश की सीमा से लगे क्षेत्रों से आतंकवादी समूहों को अन्य हिस्सों में स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है। घटनाक्रम से परिचित अधिकारियों ने रविवार को द एक्सप्रेस ट्रिब्यून को बताया कि पाकिस्तान ने हाल ही में सीमा पार आतंकवादी हमलों के बाद अफगान तालिबान को आतंकवादी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करने या परिणाम भुगतने के लिए चेतावनी दी। इस्लामाबाद के कड़े संदेश के जवाब में तालिबान ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और उसके सहयोगियों को सीमावर्ती क्षेत्रों से अफगानिस्तान के अन्य क्षेत्रों में स्थानांतरित करने के लिए मनाने का फैसला किया है। इस मुद्दे से निपटने वाले एक वरिष्ठ पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा, कुछ समूहों को हमारे सीमावर्ती क्षेत्रों से पहले ही हटा दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान, हालांकि दृष्टिकोण से सहमत नहीं है, लेकिन कम से कम सीमा पार आतंकवादी हमलों को रोकने के लिए तालिबान के फैसले को स्वीकार करता है। अधिकारी ने कहा, हमारी मांग स्पष्ट है कि इन समूहों को समाप्त किया जाना चाहिए या इस तरह से निपटा जाना चाहिए कि वे फिर कभी हमारे लिए खतरा पैदा न करें। हाल के हफ्तों में सीमा पार से आतंकवादी हमलों में वृद्धि हुई है, जिसमें कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। पाकिस्तान ने कथित तौर पर अफगानिस्तान के कुनार और खोस्त प्रांतों में आतंकवादी ठिकानों को खत्म करने के लिए हवाई हमले किए हैं। –आईएएनएस एसएस/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

सिर्फ ‘धुरंधर’ में ही नहीं, इन फिल्मों में भी Akshaye Khanna ने निभाया है बेहतरीन रोल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस...

चेहरे की झाइयां से हो गईं हैं परेशान, तो घर पर ही करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर कोई सोचता है कि...

Shaniwar Mantra: इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे शनिदेव, बढ़ेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार का दिन शनि देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵