back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नवजोत सिद्धू की सुरक्षा में कटौती, अब वाई प्लस श्रेणी की मिलेगी सुरक्षा

पंजाब सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू की सुरक्षा में कटौती कर दी है। सिद्धू को अब वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी।

चंडीगढ़,एजेंसी। पंजाब सरकार ने सोमवार को एक अहम फैसला लेते हुए पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू की सुरक्षा में कटौती कर दी है। सिद्धू को अब वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू को जेल जाने से पहले जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई थी। पंजाब सरकार पिछले समय के दौरान प्रदेश के सभी नेताओं की सुरक्षा का रिव्यू कर चुकी है। सिद्धू के जेल में होने के कारण उनकी सुरक्षा का रिव्यू नहीं किया गया था। अब सिद्धू 1 अप्रैल को जेल से बाहर आ चुके हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू को दी गई जेड प्लस सुरक्षा को वापस ले लिया
सोमवार को पंजाब के गृह सचिव ने एक आदेश जारी करके नवजोत सिंह सिद्धू को दी गई जेड प्लस सुरक्षा को वापस ले लिया है। अब उन्हें अब वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। सिद्धू के साथ पहले 25 सुरक्षा कर्मियों का दल चलता था अब वाई प्सल के तहत सिद्धू के साथ 12 सुरक्षाकर्मी रहेंगे। इसके अलावा वह जहां जाएंगे, वहां उन्हें लोकल पुलिस की पायलट गाड़ी भी मिलेगी। पंजाब सरकार ने नवजोत सिद्धू की सुरक्षा कम करने का फैसला ऐसे समय में लिया, जब वह सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता से मुलाकात करने के लिए उनके गांव जा रहे हैं। पंजाब में सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद भी विपक्ष ने कम की गई सुरक्षा को जिम्मेदार ठहराया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

पंजाब चुनाव से पहले नवजोत सिद्धू की पत्नी ने बनाई नई पार्टी, कांग्रेस से अलग होकर उठाया बड़ा कदम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी...
spot_img

Latest Stories

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵