back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उप्र बजट: संवरेगी अयोध्या निखरेगी काशी, सुंदर होगा चित्रकूट जहां राम बसे वनवासी

-स्वातंत्र्य वीरों की स्मृति व जनजातीय विरासत संजोने के लिए बनेंगे संग्रहालय -प्रदेश के साहित्यकारों और कलाकारों को मिलेगा ‘यूपी गौरव सम्मान’ लखनऊ, 22 फरवरी (हि.स.)। योगी सरकार ने वर्ष 2021-22 के अपने बजट में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देते हुए प्राचीन नगरियों अयोध्या, वाराणसी, नैमिषारण्य, चित्रकूट और विंध्याचल में मूलभूत पर्यटन सुविधाओं में बढ़ोत्तरी पर खास जोर दिया है। प्रदेश में एयर, राजमार्ग कनेक्टिविटी बढ़ाने पर फोकस किया गया है। प्रदेश की समृद्ध प्राचीन विरासत को वैश्विक पटल पर पहुंचाने के उद्देश्य से जनजातीय संग्रहालय व महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों की याद में वीथिका संग्रहालय बनाने का ऐलान किया है। चौरी-चौरा कांड के शताब्दी वर्ष पर विशेष बजट प्रावधान के साथ ही प्रदेश के प्रतिभावान साहित्यकारों, कलाकारों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया है। बजट में वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री पर्यटन विकास योजना के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। अयोध्या में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पर्यटन सुविधाओं के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। श्रद्धालुओं को रामजन्मभूमि तक पहुँचने में सहूलियत हो इसको ध्यान में रखते हुए श्री राम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 300 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। दुनिया भर के राम भक्तों को अयोध्या से जोड़ने के लिए निर्माणाधीन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट के निर्माण के लिए 101 करोड़ रुपये की बजट व्यवस्था प्रस्तावित की है। प्राचीन सूर्यकुंड मंदिर के विकास सहित अयोध्या शहर के समग्र विकास के लिए 140 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित है। साथ ही रामायण सर्किट से जुड़े चित्रकूट क्षेत्र में पर्यटन विकास की विभिन्न योजनाओं के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है। इसके अलावा, विंध्याचल शक्ति पीठ और प्राचीन नैमिषारण्य तीर्थ में आधुनिक पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए 30 करोड़ रुपए का प्रावधान है। वहीं पीएम के संसदीय क्षेत्र बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में पर्यटन सुविधाओं के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। कला और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में दुनिया को प्रदेश की अनमोल धरोहरों को सँजोने के उद्देश्य से राजधानी लखनऊ में जनजातीय संग्रहालय के निर्माण के लिए 08 करोड़ रुपये और शाहजहांपुर में स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय के लिए 4 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया गया है। चैरी चैरा जन आक्रोश कांड के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चौरी-चौरा शताब्दी वर्ष पूरे एक वर्ष मनेगा, जिसके लिए 15 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है। अपने प्रस्तावित बजट में योगी सरकार ने कलाकारों और लेखकों के प्रोत्साहन के लिए प्रदेश के उन प्रतिष्ठित लेखकों और कलाकारों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित करने का फैसला किया है, जिन्हें अब तक प्रदेश में किसी अन्य पुरस्कारों से नहीं नवाजा गया है। इस योजना के तहत, हर वर्ष देश और विदेश में यूपी का मान बढ़ाने वाले 05 उत्कृष्ट लेखकों और कलाकारों को 11 लाख रुपये की राशि से सम्मानित किए जाने की योजना है। हिन्दुस्थान समाचार/पीएन द्विवेदी

Advertisementspot_img

Also Read:

अयोध्या के संतों ने हनी सिंह के विवादित बयान पर जताई कड़ी आपत्ति, कहा- वे समाज के लिए कलंक हैं

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मशहूर सिंगर हनी सिंह एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। हाल ही में दिल्ली में अपने...
spot_img

Latest Stories

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵