back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बंगाल में निलंबित भाजपा नेता जॉय प्रकाश मजूमदार तृणमूल में शामिल

कोलकाता, 8 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में भाजपा के निलंबित वरिष्ठ नेता जॉय प्रकाश मजूमदार ने पार्टी को बड़ा झटका देते हुए मंगलवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्हें अनुशासन में न रहने के कारण पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मजूमदार जल्द ही पार्टी की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। इससे पहले दिन में, मजूमदार ने नजरूल मंच पर ममता की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में भाग लिया। मजूमदार और पार्टी के सहयोगी रितेश तिवारी को 25 जनवरी को सार्वजनिक रूप से पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। निलंबन पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि पार्टी जांच कर रही है और जांच पूरी होने तक वे निलंबित रहेंगे। निलंबन पत्र तब आया, जब मजूमदार ने कारण बताओ नोटिस दिए जाने के बाद केंद्रीय जहाजरानी राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर से मुलाकात की और उनके साथ तीन घंटे से अधिक समय तक बैठक की। पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिनों का समय दिया था, लेकिन उनके जवाब की प्रतीक्षा किए बिना 24 घंटे के भीतर ही उन्हें निलंबित कर दिया गया था। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵