back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP News: राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना कहा- महिला आरक्षण में ओबीसी आरक्षण क्यों नहीं?

Politics: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान कालापीपल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोलायकला में आयोजित जन आक्रोश यात्रा में शामिल हुए।

शाजापुर, हि.स.। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान कालापीपल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोलायकला में आयोजित जन आक्रोश यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में जातीय जनगणना को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।

राहुल गांधी ने आगे क्या कहा?

राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के सामने एक ही मुद्दा है- जातीय जनगणना। ओबीसी कितने हैं? उनकी भागीदारी कितनी होनी चाहिए? उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर यह पहला काम हम करके दिखाएंगे। उन्होंने महिला आरक्षण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण से पहले सर्वे की क्या जरूरत है? महिला आरक्षण में ओबीसी आरक्षण क्यों नहीं है? जबकि नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि वे ओबीसी के नेता हैं। इससे पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी सभा को संबोधित किया।

गौरतलब है कि मप्र में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के जवाब में कांग्रेस ने 26 सितंबर से जन आक्रोश यात्राओं का आगाज किया था। प्रदेश के सात अलग-अलग इलाकों से कांग्रेस ने इन यात्राओं की शुरुआत की थी। ये यात्राएं लगभग 11 हजार 400 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच रही हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Delhi में बिजली होगी महंगी? अप्रैल से बढ़ सकते हैं दाम, जानिए बढ़ोतरी की वजह और सरकार का पूरा प्लान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी खबर है। आने वाले अप्रैल महीने से बिजली के दाम बढ़ सकते हैं। गर्मी के...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 24 March 2026: मीन राशि -आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, इनकम में बढ़ोतरी होगी

धन लाभ: आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵