back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Karnataka Election 2023: कर्नाटक के मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाएंगे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

मल्लिकार्जुन खरगे पार्टी पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में कर्नाटक के मुख्यमंत्री को लेकर फैसला हो सकता है।

नई दिल्ली, एजेंसी। कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस को मिली जीत के बाद से मुख्यमंत्री पद को लेकर माथापच्ची चल रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कर्नाटक का मुख्यमंत्री कौन होगा यह फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे। बता दें कि मल्लिकार्जुन खरगे पार्टी पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर रहे हैं।

खरगे लेंगे फैसला

सुरजेवाला ने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि रविवार को वहां (कर्नाटक) दो प्रस्ताव पास किए गए थे। पहला धन्यवाद प्रस्ताव था और दूसरा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पार्टी विधायकों ने अधिकृति किया था कि वह कांग्रेस के विधायक दल के अगले नेता का चयन करें। सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी की ओर से भेजे गए पर्यवेक्षक वहां सभी से चर्चा कर दिल्ली लौट आए हैं। वह अपनी रिपोर्ट आज रात तक पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंप देंगे। उसके बाद पार्टी अध्यक्ष फैसला लेंगे।

मुख्यमंत्री को लेकर हो रही बैठक

बता दें कि कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक सुशील कुमार शिंदे, पार्टी महासचिव के.सी वेणुगोपाल, कांग्रेस पर्यवेक्षक भंवर जितेंद्र सिंह और दीपक बावरिया दिल्ली में खरगे के साथ बैठक कर रहे हैं। तीनों पर्यवेक्षक ने रविवार को बेंगलुरु में पार्टी विधायकों से लंबी बातचीत की थी। आज वह पार्टी अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंप रहे हैं इसके बाद मुख्यमंत्री पद पर मुहर लगेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...