back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आरबीआई की एमपीसी बैठक शुरू, ब्याज दर में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी संभव

रिजर्व बैंक गर्वनर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में आयोजित एमपीसी की बैठक 3, 5 और 6 अप्रैल तक चलेगी। नए वित्त वर्ष 2023-24 की पहली द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजों का ऐलान 6 अप्रैल को किया जाएगा

नई दिल्ली, एजेंसी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की समीक्षा बैठक शुरू हो गई है। रिजर्व बैंक गर्वनर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में आयोजित एमपीसी की बैठक 3, 5 और 6 अप्रैल तक चलेगी। नए वित्त वर्ष 2023-24 की पहली द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजों का ऐलान 6 अप्रैल को किया जाएगा। आर्थिक मामलों के जानकारों ने सोमवार को बताया कि आरबीआई इस बैठक में नीतिगत ब्याज रेपो रेट में 0.25 फीसदी का एक और इजाफा कर सकता है। वॉयस ऑफ बैंकिंग के फाउंडर अशवनी राणा ने कहा कि रिजर्व बैंक वित्त वर्ष की पहली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में बढ़ोतरी कर सकता है। राणा ने कहा कि खुदरा महंगाई दर अभी भी 6 फीसदी से ऊपर बनी हुई है। ऐसे में महंगाई दर को कम करने के लिए केंद्रीय बैंक एक और बढ़ोतरी का फैसला ले सकता है।

रेपो रेट में वृद्धि करने से कर्ज लेने वाले लोगों को महंगाई की मार

उन्होंने कहा कि आरबीआई के प्रयास के बावजूद महंगाई पूरी तरह से नियंत्रण में नहीं है। ऐसे में बार-बार रेपो रेट में वृद्धि करने से कर्ज लेने वाले लोगों को महंगाई की मार के साथ-साथ होम लोन की किश्त में बढ़ोतरी को भी झेलना पड़ता है। इसलिए रिजर्व बैंक को रेपो रेट में ज्यादा बढ़ोतरी की जगह दूसरे उपाय से महंगाई रोकने की कोशिश करनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित महंगाई दर जनवरी में 6.52 फीसदी और फरवरी में 6.44 फीसदी के स्तर पर रही है। आरबीआई ने मई, 2022 से अभी तक रेपो रेट में 2.50 फीसदी तक बढ़ोतरी की है, जो चार फीसदी से बढ़कर 6.50 फीसदी हो चुकी है। आरबीआई ने पिछले वित्त वर्ष 2022-23 के फरवरी में संपन्न एमपीसी बैठक में रेपो दर में 0.25 फीसदी का इजाफा किया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG Crisis: 35 दिन से पहले बुक नहीं कर पाएंगे LPG सिलेंडर, केवल इन लोगों को 25 दिन में मिलेगा सिलेंडर, सरकार ने बताया...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मीडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। मांग की अनुसार गैस की आपूर्ति...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵