back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मां नर्मदा पूजन का फल धरहरकला के सिद्ध श्रीगणेश के दर्शन बाद होता है पूरा

प्रतिवर्ष बढ़ती है स्वयंभू श्रीगणेश प्रतिमा की आकृति, प्राचीन गणेश की पूजा करने दूर से पहुंचते हैं श्रद्धालु अनूपपुर, 22 फरवरी (हि.स.)। जिले के पुष्पराजगढ़ जनपद अंतर्गत स्थित ग्राम धरहरकला में स्थापित प्राचीन श्रीगणेश प्रतिमा लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। ऐसी मान्यता है कि अमरकंटक में मां नर्मदा की पूजा करने का फल भक्तों को तभी मिलता है जब वे धरहरकला के सिद्ध श्री गणेश आश्रम में जाकर शिव पुत्र भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते हैं। यहां गणेश की पूजा अराधना करने आने वाले भक्त कभी निराश नहीं हुए हैं। कल्चुरी कालीन श्री गणेश की यह मूर्ति दक्षिण मुखी है जो प्रतिवर्ष अपना आकार बदलती जा रही है। यह जिले की एक मात्र गणेश मंदिर है जो लोगों के आस्था का केन्द्र है। दर्शन करने दूर-दूर से पहुंचते हैं श्रद्धालु पुष्पराजगढ़ तहसील मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूरी स्थित ग्राम धरहर कला के घने जंगल के बीच यह प्राचीन गणेश मंदिर स्थापित है। यहां स्थापित गणेश प्रतिमा हजारों साल पुरानीब बताई जाती है। पूर्व में यह मूर्ति यहां के जंगल में खुले आसमान के नीचे स्थापित थी, फिर गांव के लोगों और भक्तों ने मिलकर मूर्ति के सुरक्षा के लिए एक मंदिर का निर्माण कराया। मंदिर के आस-पास कल्चुरी कालीन शंकर, ब्रम्हा, विष्णु जी की प्रचीन मूर्तियां भी स्थापित हैं। गणेश मंदिर के पूर्व तरफ गौरी कुंड है जहां 12 महीने शीतल जल मौजूद रहता है। गौरी कुंड के समीप ही शिव-पार्वती की प्रतिमा स्थापित है। पुरातत्व विभाग अब इस मंदिर की धरोहर को बचाने में जुटी है तथा मंदिर को भव्य बनाने का प्रयास कर रही है। बसंत पंचमी पर लगता है मेला प्रतिवर्ष बसंत पंचमी पर यहां मेला लगता है। यह क्षेत्रीय ग्रामीणों के आस्था का केन्द्र हैं। यहां मनोरम हरियाली का वातावरण रहता है। नैसर्गिक सौन्दर्य देख यहां आने वाला अभिभूत हो जाता है। अमरकंटक जाने वाले लोग इस मंदिर की जानकारी होने पर मुख्य रूप से दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसी मान्यता है कि गौरी नंदन गणेश से लोगों को खाली हाथ नहीं लौटना पड़ा है। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला

Advertisementspot_img

Also Read:

MP के हरदा में मुर्गी की नस्ल को ‘नर्मदा’ नाम रखने पर विवाद, ब्राह्मण समाज ने जताया आक्रोश

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मध्य प्रदेश के हरदा जिले के अबगांव खुर्द गांव में एक कॉलेज संचालक द्वारा मुर्गी की एक नस्ल...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते...

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵