back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

1145 अंक लुढ़ककर 49,744 पर बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों के डूबे 4 लाख करोड़

नई दिल्ली, 22 फरवरी (हि.स)। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार ने बुरी तरह से गोता लगाया। बाजार पर सुबह से ही दबाव बनना शुरू हो गया था। दोपहर होते-होते चौतरफा बिकवाली से दबाव इतना बढ़ गया कि प्रमुख सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए। सोमवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,145.44 अंक गिरकर 49,744.32 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 306.05 अंक गिरकर 14,675.70 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स करीब तीन हफ्ते बाद 50,000 अंक के नीचे आया है। चौतरफा बिकवाली के चलते लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4.1 लाख करोड़ रुपए घटकर 199.88 लाख करोड़ रुपए हो गया, जो शुक्रवार को 203.98 लाख करोड़ रुपए था। वैश्विक बाजारों की बात करें तो वहां से भी कुछ खास अच्छी खबर नहीं आई। यूरोप के शेयर बाजार दोपहर को भारी गिरावट के साथ खुले। ब्रिटेन के एफटीएसई सेसेंक्स, फ्रांस के सीएस और जर्मनी के डीएएक्स में भी गिरावट दर्ज की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/कुसुम

Advertisementspot_img

Also Read:

इस हफ्ते शेयर बाजार में मचेगी IPO की धूम, PhysicsWallah समेत 7 कंपनियों की होगी धमाकेदार लिस्टिंग

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । इस हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में IPO का रोमांच चरम पर रहने वाला है। पिछले कुछ हफ्तों में...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...