back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gehlot Vs Pilot: कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में पायलट का नाम नहीं

पिछले कई चुनावों में पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट बिना किसी पद पर होने के बावजूद स्टार प्रचारक की भूमिका में रह चुके हैं। लेकिन कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सूची से सचिन पायलट का नाम गायब है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। कांग्रेस पार्टी की ओर से कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में स्टार प्रचारक के रुप में राजस्थान से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम शामिल है। जबकि, हाल ही में BJP सरकार के समय हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग को लेकर एक दिन का अनशन कर चुके पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का नाम इस सूची में शामिल नहीं हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा इस बात की है कि पार्टी की तरफ से अप्रत्यक्ष रूप से ही पायलट पर अनुशासन का डंडा चलाया गया है।

सूची में राजस्थान से एकमात्र अशोक गहलोत
पिछले कई विधानसभा चुनावों में राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट बिना किसी पद पर होने के बावजूद स्टार प्रचारक की भूमिका में रह चुके हैं। लेकिन इस बार AICC की ओर से जारी की गई कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सूची से सचिन पायलट का नाम गायब है। राजस्थान से एकमात्र अशोक गहलोत इस लिस्ट में स्टार प्रचारक के तौर पर शामिल किए गए हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, गोवा सहित कई अन्य राज्यों में हुए चुनाव में सचिन पायलट स्टार प्रचारक की भूमिका में रह चुके हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

राजस्थान यूथ कांग्रेस संगठन चुनाव का ऐलान, जानें कब होगा नामांकन और क्या है पूरा शेड्यूल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान यूथ कांग्रेस में गुटबाज़ी और निष्क्रियता के चलते संगठनात्मक चुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इस चुनाव के लिए नामांकन 22 फरवरी...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...