back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

निवेश के लिये केंद्र-राज्य संबंधों में मजबूती जरूरी : प. बंगाल के राज्यपाल

कोलकाता, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बुधवार को कहा कि निवेशक निवेश से पहले राजनीतिक स्थिरता और कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हैं और इसके लिये राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार के बीच संबंध मजबूत रहना चाहिये। राज्य में बुधवार को बंगाल वैश्विक व्यापार सम्मेलन 2022 का शुभारंभ हुआ। यह सम्मेलन भी मौजूदा सरकार तथा भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के बीच जारी तनातनी से अछूता नहीं रहा। राज्यपाल ने उद्घाटन सत्र के दौरान दिये गये अपने भाषण में भी इसका उल्लेख किया। उन्होंने जब केंद्र-राज्य संबंधों की मजबूती के बारे में बात की तब राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मंच पर मौजूद थीं। राजनीतिक विश्लेषकों की राय में राज्यपाल ने राज्य में हाल में हुई हिंसा की घटनाओं और कानून व्यवस्था के जुड़े मसलों पर टिप्पणी की है। उन्होंने साथ ही राज्य सरकार के मंच का उपयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ के लिये भी किया। जगदीप धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री की लुक ईस्ट, एक्ट ईस्ट नीति ने पूर्वी राज्यों खासकर पश्चिम बंगाल के लिये विकास के कई अवसर खोले हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सभी के लिये सुरक्षा और विकास चाहते हैं। पश्चिम बंगाल कई मायनों में बेहतर स्थिति में है, जैसे इसकी भौगोलिक स्थिति, कच्चे माल की प्रचुरता और दक्ष श्रमशक्ति। यहां बस जरूरत विरोधी विचारों को जगह देने की है क्योंकि अक्सर विरोधी विचार की सही साबित होते हैं। पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम के अनुसार इस सम्मेलन में 19 देशों के 250 व्यापारिक प्रतिनिधि शामिल हुये हैं। यहां गौतम अडानी, निरंजन हीरानंदानी, सज्जन जिंदल और संजीव गोयंका आदि भी मौजूद रहे। –आईएएनएस एकेएस/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵