back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म की धरोहर है कुंभ मेलाः रविदेव शास्त्री

हरिद्वार, 21 फरवरी (हि.स.)। युवा भारत साधु समाज के महामंत्री स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज ने कहा है कि कुंभ मेला भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म की धरोहर है। इस दौरान गंगा स्नान करने से व्यक्ति को सहस्र गुणा पुण्य फल की प्राप्ति होती है। जीवन भवसागर से पार हो जाता है। उन्होंने यह विचार मध्य हरिद्वार स्थित डॉ स्वामी श्याम सुंदर भवन में संत समागम में व्यक्ति किए। स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज ने कहा कि कुंभ मेला दुनियाभर में किसी भी धार्मिक प्रयोजन के लिए भक्तों का सबसे बड़ा संग्रहण है। कुंभ मेले के दौरान पतित पावनी मां गंगा का आशीर्वाद और संतों के सानिध्य से श्रद्धालु अनंत काल तक धन्य हो जाते हैं और उनके कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने भी विचार रखे। सभी संत महापुरुषों का समाजसेवी संजय वर्मा ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

5 दशक बाद खुलेंगे मथुरा बांके बिहारी मंदिर के बंद ये कमरे, अब मंदिर के खजाने की भी होगी ऑडिट

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्री बांके बिहारी मंदिर की प्रबंधन समिति ने बड़ा फैसला लिया है। शुक्रवार को...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...