back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सकारात्मक चुनावी नतीजों से शेयर बाजार झूमा

मुम्बई, 10 मार्च (आईएएनएस)। सकारात्मक चुनावी नतीजों और मजबूत वैश्विक संकेतों के दम पर गुरुवार को लगातार तीसरे दिन घरेलू शेयर बाजार हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स डेढ प्रतिशत यानी 817 अंक की बढ़त के साथ 55,464 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी डेढ़ प्रतिशत यानी 250 अंक की तेजी के साथ 16,595 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की शीर्ष कंपनियों में हिंदुस्तान यूनीलीवर, टाटा स्टील, ग्रासिम इंडस्ट्रिज, भारतीय स्टेट बैंक और जेएसडब्लयू रहे। कोल इंडिया, टेक महिंद्रा, डॉ रेड्डीज, यूपीएल और ओएनजीसी को सर्वाधिक नुकसान उठाना पड़ा। स्वस्तिका इनवेस्टमेंट के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजे शेयर बाजार को गति दे रहे हैं। हालांकि यह प्रभाव एक ही दिन का है और निवेशकों का ध्यान मुख्य रूप से रूस-यूकेन पर संकट पर ही होगा। मीणा ने कहा कि अभी पूंजीगत वस्तु , आधारभूत ढांचा, रिएल एस्टेट और वित्त समूह की कंपनियां अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं लेकिन कमोडिटी के बढ़ते दाम जल्द ही चुनौती देंगे। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच उच्च स्तरीय वार्ता होने की संभावना से एशियाई बाजारों में तेजी आयी है। भारतीय बाजार से गुरुवार को मजबूत शुरूआत की और चुनावी नतीजों के उम्मीद के अनुरूप रहने से निवेश धारणा मजबूत रही। –आईएएनएस एकेएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵