back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गंगा नदी के घाटों पर अब होंगी सामाजिक, आर्थिक गतिविधियां

लखनऊ, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में गंगा नदी के किनारे बसे शहरों में अब सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों में तेजी देखी जाएगी। केंद्र सरकार की घाट पे हाट योजना पर काम करते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार ने पर्यटन के लिए नदी के किनारों को विकसित करने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश पर्यटन के प्रधान सचिव, मुकेश मेश्राम ने कहा, इस राज्य में गंगा का सबसे बड़े हिस्सा है। कई धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण शहर इस खंड के अंतर्गत आते हैं। हम इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने के लिए तत्पर हैं। अधकिारियों और विशेषयों की एक टीम नमामि गंगे प्राधिकारियों द्वारा मांगे गए प्रस्ताव पर पहले से ही काम कर रही हैं। नमामि गंगे के अधिकारियों ने बताया कि किसानों को नदी के किनारे प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने के अलावा, सभी शहरों में लगभग 164 घाटों का निर्माण और सौंदर्यीकरण करने का विचार है। योजना में नदी से संबंधित सभी मुद्दों के समाधान के लिए जिला गंगा समितियों का गठन किया जाएगा। इन घाटों पर साप्ताहिक बाजारों को लगाने की अनुमति दी जा सकती है, जिनका रख-रखाव समितियों द्वारा नियमित रूप से किया जाएगा। नदी के किनारे पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का भी विचार किया जाएगा। मेश्राम ने कहा कि धार्मिक महत्व के अलावा, रामायण और महाभारत जैसे महाकाव्यों में लिखित, गंगा कई तरह के इतिहास की गवाह होने के अलावा कहानियों, मिथकों का भंडार भी है। यह इसे पर्यटन उद्देश्यों के लिए एक प्राकृतिक आकर्षक बनाता है। अधिकारियों का कहना है कि लाभार्थी राज्यों ने इस विचार पर काम करना शुरू कर दिया है। यह योजना उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के दो दर्जन से अधिक शहरों में गंगा नदी के 2,520 किलोमीटर लंबे हिस्से को कवर करती है। नदी के किनारे आर्थिक और रोजगार के अवसरों के विकास के साथ-साथ नदी संरक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है। –आईएएनएस एमएसबी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...