back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पहाड़ों की रानी मसूरी में बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में बारिश से बढ़ी ठंड

देहरादून , 3 फरवरी(आईएएनएस)। उत्तराखंड में बारिश के बीच पहाड़ों की रानी मसूरी में खूब बर्फबारी हुई। यहां बर्फबारी देखने के लिए पहुंचे सैलानियों ने आनंद उठाया। गुरुवार सुबह से ही क्षेत्र में काफी बारिश हुई। दोपहर को दो घंटे तक लगातार हिमपात हुआ। शाम को बर्फबारी रुकी। माल रोड पर तीन से चार इंच, गनहिल पर चार से छह इंच, लालटिब्बा, जार्ज एवरेस्ट, कंपनी बाग, क्लाउड्स एंड में छह इंच से अधिक बर्फ गिरी। धनोल्टी, सुआखोली, बुरांशखंडा, कद्दूखाल, कानाताल, सुरकंडा, नागटिब्बा, दुधली भद्राज, त्याडे भद्राज में भी भारी हिमपात हुआ। किंगकरेंग-लाइब्रेरी और किंगकरेंग-मेसोनिक लाज के बीच बर्फ में वाहन भी फंसे रहे। अभी मसूरी में और हिमपात की संभावनाएं बनी हुई हैं। हर्षिल, गंगोत्री, फूलचट्टी, जानकी चट्टी मार्ग बाधित उत्तरकाशी जनपद के सभी तहसील क्षेत्रों में हल्की बारिश के अलावा ऊंचाई वाले क्षेत्रों बर्फबारी हो रही है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुक्की टाप तक यातायात सुचारू है। यहां से आगे हर्षिल, गंगोत्री तक लगातार बर्फबारी होने के कारण मार्ग बाधित है। इसके अलावा यमुनोत्री राष्ट्रीय राज्य मार्ग राड़ी टाप और फूलचट्टी, जानकी चट्टी में बर्फबारी होने के कारण मार्ग बाधित है। देहरादून मसूरी सुवाखोली मोटर मार्ग बर्फबारी के कारण बाधित है। उत्तरकाशी लंबगांव मोटर मार्ग चौरंगी में बर्फबारी होने के कारण मार्ग बाधित है। –आईएएनएस स्मिता चौहान/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। कुलदीप 14 मार्च...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵