back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस ने एस. जयशंकर पर लगाया सेना के अपमान का आरोप

कांग्रेस ने कहा कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारतीय सेना के चीन से युद्ध नहीं कर सकने की बात कह कर उनके शौर्य का अपमान किया है।भारत चीन से युद्ध नहीं कर सकता, क्योंकि चीन हमसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

नई दिल्ली,एजेंसी। कांग्रेस ने कहा कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारतीय सेना के चीन से युद्ध नहीं कर सकने की बात कह कर उनके शौर्य का अपमान किया है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि विदेश मंत्री ने बीते दिनों एक न्यूज एसेंजी को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत चीन से युद्ध नहीं कर सकता, क्योंकि चीन हमसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। ऐसा कहना देश की सेना और उनके शौर्य का अपमान है। ऐसे बयान सेना के मनोबल को गिराते हैं। जयशंकर ने चीन को लेकर जो बोला है, वह चिंताजनक है।

देश की सेना और उनके शौर्य का अपमान है

श्रीनेत ने कहा कि एस. जयशंकर विदेश मंत्री के रूप में विफल रहे हैं। बीते तीन वर्षों में चीनी घुसपैठ बड़ा है। श्रीलंका सहित भूटान के मसले पर हम विफल हैं। भारत में बीते तीन वर्षों से यूएस का कोई एम्बेसडर नहीं है।आगे उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भारत-चीन सीमा विवाद मुद्दे पर संसद में कोई जवाब नहीं दिया। मोदी सरकार को सदन में बताना चाहिए कि चीन मुद्दे के समाधान के लिए उनकी क्या योजना है।

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP से दूरी, बाकी दलों से दोस्ती! UP चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने खोले पत्ते, कहा- इन पार्टियों के साथ कर सकते हैं...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चंद्रशेखर आजाद बाराबंकी में आयोजित कांशीराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...