back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आरा में विवि की भूमि का मेडिकल कॉलेज को हस्तांतरण वीर कुंवर सिंह का अपमान:प्रो.कन्हैया बहादुर सिन्हा

आरा,21 फरवरी(हि.स.)। राज्य सरकार द्वारा आरा के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के नूतन परिसर की 25 एकड़ भूमि को मेडिकल कॉलेज के लिए हस्तांतरित किये जाने और अंचल कार्यालय द्वारा इस भूमि की दाखिल खारिज कराए जाने का बिहार राज्य विवि शिक्षक महासंघ (फुटाब) के अध्यक्ष कन्हैया बहादुर सिन्हा ने विरोध दर्ज किया है। उन्होंने रविवार को कहा कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की भूमि को जिस तरह मेडिकल कॉलेज के नाम पर हस्तांतरित किया गया है उससे पुरा जनपद स्तब्ध है ।मेडिकल कॉलेज स्थापित हो इसका विरोध कोई नहीं कर सकता है लेकिन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय जो केवल एक संस्था नहीं बल्कि भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी , प्रातः स्मरणीय, बाबू कुंवर सिंह का स्मारक है और उसकी भूमि चुपचाप स्थानांतरण कर दिया जाना स्मारक को छत विक्षत किए जाने के समान है। उन्होंने कहा कि अमर सेनानी के प्रति ऐसा अपमान कल्पना से परे है। जब हम याद करते हैं उन दिनों को जब विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए पुरे शाहाबाद ने लंबे समय तक संघर्ष किया। वर्तमान सरकार एवं उसके प्रतिनिधियों से ऐसी अपेक्षा नहीं थी। अंग्रेजों के कारण बाबू साहब को अपनी एक भुजा काटनी पड़ी थी, लगता है आज हमने उनकी दूसरी भुजा भी काट दी। उन्होंने कहा कि ठीक हीं चर्चित रामजी सिंह मुखिया कहा करते थे – अच्छा भइल जे ए बाबू तू मर गईल ना त गोरा से तो ना पकड़यल करिया से पकड़ईत। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए 25 एकड़ जमीन हस्तांतरण करके आज लगभग कुछ ऐसा हीं हो रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

हापुड़ के VIP कॉलेज में हड़कंप! प्रिंसिपल ने छात्रा को दी मौत की धमकी, वायरल वीडियो पर सख्त कार्रवाई की तैयारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक बेहद चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद से सामने आया है।...
spot_img

Latest Stories

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...