back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- बाबा विश्वनाथ धाम बनाने की समाजवादी पार्टी की थी योजना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई।अखिलेश ने कहा कि विश्वनाथ धाम बनाने की समाजवादी पार्टी की योजना थी।

वाराणसी, एजेंसी। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। दरबार में विधि विधान से दर्शन पूजन के बाद सपा प्रमुख मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि विश्वनाथ कॉरिडोर बनने का जब निर्णय हुआ तो प्रदेश में सपा की सरकार थी।

सपा की थी योजना

अखिलेश यादव ने कहा कि विश्वनाथ धाम बनाने की समाजवादी पार्टी की योजना थी। भाजपा के केंद्रीय मंत्री ने ही मुझसे कहा ठेका देने को और मैंने दिया। उन्होंने कहा कि वाराणसी में भूमिगत बिजली समाजवादी ने ही दी है। अडानी प्रकरण से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि खराब वक्त में ही दोस्ती की पहचान होती है। भाजपा को अपने दोस्त की पहचान करनी चाहिए और उनके साथ खड़े रहना चाहिए।

बाबा सीएम के बहाने दिल्ली वालों ने खड़ी की मुसीबत

आज से शुरू ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि इससे क्या मिलेगा ? जबतक जमीन, बिजली, पानी नहीं देंगे तो वो क्यों इन्वेस्ट करेंगे। हमारे बाबा सीएम के सामने दिल्ली वालों ने मुसीबत खड़ी कर दी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार झोला लेकर विदेश में जा रही है और इन्वेस्टमेंट मांग रही है। दुनिया ऐसी बने कि हमारे लोगों को भी मौका मिले। उन्होंने कहा कि 2024 में भाजपा सरकार जाएगी। मैंने बाबा विश्वनाथ से यही मांगा कि जनता के लिए अच्छा रास्ता खुले।

लिया आशीर्वाद

पत्रकारों से बातचीत से बाद सपा प्रमुख पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ठठेरी बाजार की गलियों में भी घूमे। दो दिवसीय वाराणसी दौरे के पहले दिन गुरूवार देर शाम अखिलेश यादव ने श्री संकटमोचन दरबार में भी दर्शन पूजन किया। अखिलेश यादव ने मंदिर के महंत प्रोफेसर विश्वंभरनाथ मिश्र का भी आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरा संकट मोचन दरबार जय सियाराम के जयघोष से गूंज उठा। अखिलेश यादव ने दर्शन पूजन के बाद महंत प्रोफेसर विश्वंभरनाथ मिश्र से कमरे में बातचीत भी की। इसके बाद अस्सी स्थित पप्पू अड़ी पर पी नींबू की चाय पिया। अखिलेश यादव ने चाय बनाने की रेसिपी भी पूछी। चाय बनाने वाले मनोज से पूछा, इसमें क्या-क्या पड़ा है। मनोज ने बताया चाय, चीनी, अदरक, नींबू, हाजमोला, काला नमक। अखिलेश ने पूछा हींग भी है, दुकानदार बोला, नहीं। इसके बाद अखिलेश ने दुकान पर नजर घुमाया तो देखा कि दीवार पर लगी सभी फोटो बीजेपी नेताओं की हैं। अखिलेश ने पूछा कि इसमें केवल बीजेपी की ही फोटो लगी हैं, तो मनोज ने कहा कि आप पहली बार आए हैं, तो अब आपकी भी फोटो लगेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

सपा ने नोएडा को लूट का ATM बनाया: जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर PM मोदी का बड़ा हमला, बोले- मुझे भी डराने की कोशिश की...

ई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुरुवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵