back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राइकाबाग जंक्शन से पीपाड़ रोड जंक्शन रेलवे स्टेशनों के बीच 120 की स्पीड से ट्रेन दौड़ी

राइकाबाग जंक्शन से पीपाड़ रोड जंक्शन रेलवे स्टेशनों के बीच 120 की स्पीड से ट्रेन दौड़ी। आज स्पीड ट्रायल का सफल ट्रायल रन हुआ। उनके द्वारा फिट मिलते ही इस पर ट्रेनों का संचालन प्रारंभ हो जाएगा।

जोधपुर, एजेंसी। राइकाबाग जंक्शन से पीपाड़ रोड जंक्शन रेलवे स्टेशनों के बीच 120 की स्पीड से ट्रेन दौड़ी। आज स्पीड ट्रायल का सफल ट्रायल रन हुआ। वेस्टर्न सर्किल के रेलवे संरक्षा आयुक्त आर के शर्मा ने उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर राइकाबाग जंक्शन से पीपाड़ रोड जंक्शन रेलवे स्टेशनों के बीच दोहरीकृत रेल लाइन पर 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से सफल स्पीड ट्रायल लिया। उनके द्वारा फिट मिलते ही इस पर ट्रेनों का संचालन प्रारंभ हो जाएगा।

फिट मिलते ही इस पर ट्रेनों का संचालन प्रारंभ

डीआरएम गीतिका पांडेय ने बताया कि रेलवे संरक्षा आयुक्त शर्मा ने मंडल के पीपाड़ रोड से राइकाबाग जंक्शन रेलवे स्टेशनों के बीच 44 किलोमीटर रेल मार्ग पर कराए गए दोहरीकरण कार्य की गुणवत्ता का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद गुरुवार सुबह मुख्यालय और मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सीआरएस स्पेशल ट्रेन से 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से सफल रन ट्रायल लिया।

स्पीड 120 किलोमीटर प्रतिघंटा आंकी

उन्होंने बताया कि सीआरएस स्पेशल ट्रेन राइकाबाग जंक्शन रेलवे स्टेशन से सुबह 11.14 बजे रवाना हुई तथा 11.44 बजे पीपाड़ रोड रेलवे स्टेशन पहुंची जिसकी स्पीड 120 किलोमीटर प्रतिघंटा आंकी गई। स्पीड ट्रायल के सफल होने से अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके साथ ही जोधपुर मंडल पर फुलेरा से राइकाबाग रेल मार्ग पर अब कुचामन सिटी से राइकाबाग तक 204 किलोमीटर रुट खंड पर रेल दोहरीकरण का कार्य पूरा करवा किया गया है। संरक्षा आयुक्त ने इससे दो दिन पहले ही निरीक्षण कार्यक्रम के तहत पीपाड़ रोड जंक्शन से बनाड़ स्टेशनों के बीच ट्रॉली निरीक्षण किया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

राजस्थान में बड़ा फैसला: 2 से ज्यादा बच्चे वाले भी लड़ सकेंगे पंचायत और नगरपालिका चुनाव, कैबिनेट से बिल पास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Bhajanlal Sharma की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। अब राज्य में दो से अधिक संतान...
spot_img

Latest Stories

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...

फिल्म Dhurandhar ने बदली Sara Arjun की किस्मत, हसीना ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सारा अर्जुन (Sara Arjun) फिल्म...

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान...

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵