back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जहानाबाद के जिलाधिकारी नवीन कुमार के रहते निष्पक्ष रूप से पंचायत चुनाव असंभव: विधायक

लगाया आरोप, जहानाबाद के डीएम जदयू के नेता की भूमिका निभा रहे हैं जिलाधिकारी कंबल बांटकर पंचायत चुनाव में जदयू नेता की कर रहे हैं मदद विधायकों ने कहा- जाड़ा समाप्ति पर है तो कंबल बांटने का क्या औचित्य है पटना, 21 फरवरी (हि.स.)। घोसी विधायक रामबली सिंह यादव और जहानाबाद विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने कहा कि जहानाबाद के जिलाधिकारी नवीन कुमार के रहते निष्पक्ष रूप से पंचायत चुनाव होना असंभव है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहानाबाद के जिलाधिकारी जदयू (जनता दल यूनाइटेड) नेता की भूमिका निभा रहे हैं। जाड़ा समाप्त होने के बाद कंबल बांटने का औचित्य है। अभी कंबल बांटकर पंचायत चुनाव में जदयू नेताओं की मदद कर रहे हैं। रविवार को जहानाबाद के सर्किट हाउस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि घोसी प्रखंड के बाजितपुर गांव में विगत दिन हुए कार्यक्रम में जहानाबाद सांसद, गया सांसद, जदयू के दर्जनों नेताओं के साथ जहानाबाद जिलाधिकारी और पूरे सरकारी महकमा को शामिल होने पर घोर आपत्ति जताई। कहा, डीएम बताएं कि सरकारी कार्यक्रम था तो इसमें स्थानीय विधायक, जिला पार्षद, पंचायत के मुखिया को आमंत्रित क्यों नहीं किया गया। यह घोर उपेक्षापूर्ण तथा गैर संसदीय हरकत है। अगर जदयू-भाजपा का कार्यक्रम था तो डीएम और सरकारी महकमा क्यों शामिल हुआ। विधायकों ने कहा कि जिलाधिकारी जहानाबाद अपने पद का दुरुपयोग कर जदयू को राजनीतिक लाभ पहुंचा रहे हैं। कोई भी समझ सकता है कि जब जाड़ा समाप्ति पर हो चला है तब कंबल बांटने का क्या औचित्यहै? कंबल बांटने के बहाने नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के नेताओं को पंचायत चुनाव में लाभ पहुंचाने के लिए यह सब षड्यंत्र जिलाधिकारी सरेआम रच रहे हैं। डीएम का आचरण संसदीय परंपरा के विपरीत है। ऊंचे ओहदे पर बैठकर संविधान को तार-तार कर रहे हैं। जिलाधिकारी को अगर समस्याओं को सुनना-जानना था तो स्थानीय विधायक, पार्षद, मुखिया को भी अवश्य ही बुलाना चाहिए था। साहब को जदयू से अगाध प्रेम हो गया है। सीधे-सीधे राजनीति कर रहे हैं। इससे डीएम जैसे महत्वपूर्ण पद की गरिमा भी धूमिल हुई है। विधायकों ने कहा कि जदयू के साथ इनके गठजोड़ का भंडाफोड़ किया जाएगा ताकि नौकरशाहों की हरकत पर रोक लगाया जा सके। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर Mythological Movies का मेला? Ramayana के अलावा रिलीज होगी ये फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar...

Justice Yashwant Verma Resign: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, महाभियोग की प्रक्रिया के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा...

Pawan Khera Bail: Telangana High Court से मिली अग्रिम जमानत, Himanta Biswa Sarma की पत्नी की FIR का मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी...

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵