back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऑटो चालक की बेटी ने रचा इतिहास: मीनाक्षी बनीं वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन, कहा-ऑटो ने ही मुझे इस मुकाम तक पहुँचाया

ग्रेटर नोएडा में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की बेटियों ने कमाल कर दिखाया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। ग्रेटर नोएडा में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की बेटियों ने कमाल कर दिखाया। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुए मुकाबलों में मीनाक्षी हुड्डा, अरुंधति और प्रीति ने देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा के रोहतक जिले के छोटे से गाँव रुड़की की रहने वाली मीनाक्षी ने देश को पहला गोल्ड दिलाकर इतिहास रच दिया।

”ऑटो ने मुझे इस मुकाम तक पहुँचाया”

जीत के बाद भावुक मीनाक्षी ने कहा, “परिवार की हालत अच्छी होने के बाद भी पिता ने ऑटो चलाना नहीं छोड़ा। आज मैं जो भी हूँ, ऑटो की वजह से हूँ। उसी से मैदान तक का सफर तय हुआ। उनके पिता ने समाज की बातों को नजरअंदाज कर बेटी को आगे बढ़ने दिया। मुश्किलों से लड़कर जीता सोना शुरुआत में गांव वालों के ताने लड़कियों को बॉक्सिंग सिखाने पर सवाल चोट लगने पर शादी न होने जैसी बातें लेकिन मीनाक्षी के पिता ने कहा, “तुम बस मेहनत करो, एक दिन दुनिया तुम्हें पहचानेगी। आज वही लोग अपने बच्चों को बॉक्सिंग सिखाने की सलाह लेने आते हैं।

अब तक की उपलब्धियां

मीनाक्षी मौजूदा समय में आईटीबीपी में तैनात हैं। उन्होंने कई बड़ी प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन किया 2022 राष्ट्रीय चैंपियनशिप, स्वर्ण पदक एशियन चैंपियनशिप, रजत पदक सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप, रजत पदक अब वर्ल्ड बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल गांव की बेटियों के लिए प्रेरणा आज मीनाक्षी की जीत से गाँव की सोच बदली है। लड़कियाँ खेलों में आगे बढ़ रही हैं, परिवार उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। मीनाक्षी कहती हैं अगर परिवार साथ दे तो कोई सपना बड़ा नहीं होता। यह जीत सिर्फ एक मेडल नहीं एक पिता के संघर्ष और बेटी के सपनों की जीत है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मुक्केबाजी विश्व चैंपियनशिप : दीपक, हुसामुद्दीन, निशांत सेमीफाइनल में, भारत के तीन पदक पक्के

ताशकंद, एजेंसी। मुक्केबाज दीपक भोरिया (51 किग्रा), मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किग्रा) और निशांत देव (71 किग्रा) ने बुधवार को यहां पुरुष विश्व चैंपियनशिप के...
spot_img

Latest Stories

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...