back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर का परिवार और ठिकाना तबाह’ जैश कमांडर ने कैमरे पर उगला सच

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्‍तान के बहावलपुर में आंतकी मसूद अजहर के कुनबे को खत्‍म कर दिया था। अब जैश कमांडर आतंकवादी मसूद इलियास ने कैमरे के सामने ये बात कबूल की है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । इस साल अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत की कार्रवाई में मसूद अजहर के परिवार के टुकड़े-टुकड़े हो गए। इस सनसनीखेज खुलासे को जैश कमांडर मसूद इलियास ने कैमरे के सामने कबूल किया है। आतंकी कैंपों में अब खौफ का माहौल है।

भारत की सबसे बड़ी मार


पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर में आतंकवादी मसूद अजहर के परिवार के मारे जाने की रिपोर्ट पहले भी आई थी। लेकिन अब उसके ही खास आतंकी के कबूलनामे ने भारत के दावे पर मुहर लगा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, बहावलपुर स्थित आतंकी ठिकाने पर भारतीय सेना ने जोरदार प्रहार किया था, जिसमें मसूद का पूरा कुनबा खत्म हो गया।

जैश का ठिकाना तबाह  


मसूद इलियास का यह बयान पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के लिए बड़ा झटका है। जैश-ए-मोहम्मद का यह टॉप कमांडर कबूल कर चुका है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहावलपुर स्थित मार्काज सुब्हान अल्लाह कॉम्प्लेक्स ही जैश का मुख्यालय था। अब सच सामने आने से पाकिस्तान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

ऑपरेशन सिंदूर में अजहर का कुनबा साफ


भारतीय मिसाइल हमलों में मसूद अजहर के 10 परिवारजन और 4 खास सहयोगी ढेर हो गए। मारे गए लोगों में अजहर की बहन, उसका पति और कई बच्चे भी शामिल थे। पाक मीडिया ने शुरुआत में 14 मौतों की रिपोर्ट दी थी, लेकिन बाद में खुद अजहर ने अपने पूरे परिवार के खत्म होने की पुष्टि की। यह 15 एकड़ का कॉम्प्लेक्स आतंकी ट्रेनिंग और कट्टरपंथ का अड्डा था।

ऑपरेशन सिंदूर के तहत आधी रात को प्रहार


7 मई को रात 1:05 बजे भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और POK में फैले 9 आतंकी ठिकानों पर धावा बोला। जैश, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के कैंप तबाह कर दिए गए। इनमें 4 साइटें पाकिस्तान के सियालकोट, मुरिदके और बहावलपुर और 5 POK में थी इनका भी भारतयी सेना ने ध्वस्त किया था। आतंकी साम्राज्य का सरगना मसूद अजहर UN द्वारा नामित ग्लोबल टेररिस्ट है।

कई बड़े आतंकी हमलों का गुनहगार 


56 वर्षीय मसूद अजहर भारत के लिए लंबे वक्त से बड़ा खतरा रहा है। 2000 में जैश-ए-मोहम्मद की स्थापना करने वाला अजहर कई बड़े आतंकी हमलों का गुनहगार है। इनमें 2001 का संसद हमला, 2008 का मुंबई हमला, 2016 का पठानकोट एयरबेस अटैक और 2019 का पुलवामा हमला शामिल है।

IC-814 से ऑपरेशन सिंदूर तक


1999 में IC-814 विमान अपहरण के बाद भारत ने मसूद अजहर को रिहा किया था, जिसके बाद वह पाकिस्तान में फिर से सक्रिय हो गया। उसका भाई अब्दुल रऊफ अजहर और कई रिश्तेदार जैश के हथियार ट्रेनिंग व ऑपरेशंस चलाते थे। ऑपरेशन सिंदूर ने इस पूरे नेटवर्क की कमर तोड़ दी, जिसमें हाफिज मुहम्मद जमील और मोहम्मद यूसुफ अजहर जैसे बड़े आतंकी ढेर हो गए।

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रंप का ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नया दावा, कहा- भारत-पाक संघर्ष में 11 फाइटर जेट गिरे

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष को लेकर एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...