back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ ट्रेलर था’, राजनाथ सिंह बोले-पाकिस्तान की एक-एक इंच जमीन ब्रह्मोस मिसाइल की जद में

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ अब सिर्फ तहजीब नहीं Technology का शहर बन गया है। अब ये उद्योगों का शहर बन गया है। सीएम योगी ने कहा ये भारत की आत्मनिर्भरता दिखाता है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट से बनी ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप को रवाना किया। यह दिन उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। इसके साथ भारत ने रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है।

राजनाथ सिंह की चेतावनी-पाकिस्तान की हर इंच जमीन हमारी जद में

कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ ट्रेलर था। पाकिस्तान अब समझ चुका है कि अगर भारत उसे जन्म दे सकता है, तो जरूरत पड़ने पर आगे क्या हो सकता है, ये बताने की जरूरत नहीं। राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की एक-एक इंच जमीन अब ब्रह्मोस मिसाइल की रेंज में है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस और कई सैन्य ठिकानों को ध्वस्त किया था। इस हमले से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया था और उसने तुरंत सीजफायर की गुहार लगाई थी।

”लखनऊ बना तहज़ीब से टेक्नोलॉजी का शहर”

रक्षा मंत्री ने कहा कि लखनऊ अब सिर्फ तहज़ीब का शहर नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री का केंद्र बन गया है। यहां से निकलने वाला हर कदम भारत की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता हुआ कदम है।” उन्होंने कहा कि अब लखनऊ रक्षा निर्माण में देश का एक बड़ा हब बन चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल पीएम मोदी के स्वदेशी भारत अभियान की सफलता का उदाहरण है। यह मिसाइल भारत की आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। इससे न केवल देश की रक्षा मजबूत होगी, बल्कि हमारे मित्र देशों की सुरक्षा में भी मदद मिलेगी। योगी ने बताया कि ब्रह्मोस यूनिट से 15,000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि “अब यूपी सिर्फ खेती या उद्योग नहीं, बल्कि रक्षा उत्पादन का भी मजबूत गढ़ बन चुका है।

‘रोजगार और राजस्व का नया स्रोत बनेगा डिफेंस कॉरिडोर’

सीएम योगी ने बताया कि लखनऊ में बनी मिसाइल न केवल सुरक्षा की गारंटी है बल्कि राजस्व और रोजगार का बड़ा माध्यम भी बनेगी। ब्रह्मोस यूनिट से राज्य को अब तक 40 करोड़ रुपये की जीएसटी मिल चुकी है। हर साल इस यूनिट से 150-200 करोड़ रुपये तक की जीएसटी की उम्मीद है। झांसी में 56,000 एकड़ जमीन नए रक्षा कॉरिडोर के लिए तैयार की जा रही है। योगी ने कहा कि यूपी सरकार रक्षा मंत्रालय को जरूरत पड़ने पर सहर्ष जमीन उपलब्ध कराएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...