back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केरल में ट्रेन में आग लगाने वाला संदिग्ध आरोपित रत्नागिरी जिले से गिरफ्तार

कोझिकोड में ट्रेन में आग लगाने की घटना के संदिग्ध को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है।उसने एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन के डी1 डिब्बे में एक यात्री पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी थी।

मुंबई,एजेंसी। केरल के कोझिकोड में ट्रेन में आग लगाने की घटना के संदिग्ध को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। उसने कोझिकोड जिले के एलाथुर के पास अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन के डी1 डिब्बे में एक यात्री पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी थी। इस घटना में तीन लोगों की जान चली गई थी। संदिग्ध की पहचान शाहरुख सैफी के रूप में की गई है।

डी1 डिब्बे में एक यात्री पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा दी

जानकारी के अनुसार संदिग्ध ने रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे ट्रेन के डी1 डिब्बे में एक यात्री पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा दी, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई और भगदड़ मच गई। आग तेजी से अन्य सीटों और वहां रखे सामानों में फैल गई, जिससे डिब्बा आग की लपटों में घिर गया था। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य झुलस गए थे। उनमें से पांच को कोझिकोड मेडिकल कॉलेज और तीन को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में तीन महिलाएं हैं।

फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए

इस घटना की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने मंगलवार को कन्नूर स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बों का निरीक्षण किया और फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए। एनआईए ने घटना के समय मौजूद कुछ यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों से भी पूछताछ की। इसके बाद गोपनीय जानकारी के आधार पर एनआईए की टीम और महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपित शाहरुख सैफ को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

महाराष्ट्र विधानसभा में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026 पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे का धर्म मां के मूल धर्म से होगा तय

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Maharashtra में इन दिनों विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इसी दौरान सरकार ने सदन में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026...
spot_img

Latest Stories

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵