back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शिवपाल का अखिलेश पर निशाना, बोले, हमने उसे चलना सिखाया और वो हमें रौंदते चला गया

लखनऊ, 3 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम के बाद से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अपने भतीजे व समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव से नाराज चल रहे हैं। यह क्रम उन्होंने ईद के दिन भी जारी रखा। अखिलेश पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने अपना दर्द बयां किया है। कहा कि हमने उसे चलना सिखाया और वो हमें रौंदते चला गया। शिवपाल यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, अपने सम्मान के न्यूनतम बिंदु पर जाकर मैंने उसे संतुष्ट करने का प्रयास किया। इसके बावजूद भी अगर नाराज हूं तो किस स्तर तक उसने हृदय को चोट दी होगी। हमने उसे चलना सिखाया। और वो हमें रौंदते चला गया। एक बार पुन: पुनर्गठन,आत्मविश्वास व सबके सहयोग की अप्रतिम शक्ति से ईद की मुबारकबाद। गौरतलब है कि यूपी चुनाव परिणाम आने के बाद से ही चाचा और भतीजे के बीच तल्खी बढ़ती ही जा रही है। दोनों के बीच जुबानी जंग का सिलसिला जारी है। विधायकों की बैठक में न बुलाए जाने से नाराज शिवपाल यादव ने बगावत का झंडा बुलंद कर लिया है तो अखिलेश उन्हें जल्द चले जाने को कह रहे हैं। अटकलें हैं कि शिवपाल यादव आजम खान के साथ मिलकर कोई नया मोर्चा बना सकते हैं। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵