back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अफगानिस्तान: तालिबान ने इस्लामिक स्टेट खुरासन के सैन्य प्रमुख सहित चार आतंकियों को मार गिराया

अफगानिस्तान के भीतर आतंकी गतिविधियों का केंद्र बने इस्लामिक स्टेट खुरासन के सैन्य प्रमुख कारी फतेह सहित चार कुख्यात आतंकियों को तालिबान ने मार गिराया है।

काबुल,एजेंसी। अफगानिस्तान के भीतर आतंकी गतिविधियों का केंद्र बने इस्लामिक स्टेट खुरासन के सैन्य प्रमुख कारी फतेह सहित चार कुख्यात आतंकियों को तालिबान ने मार गिराया है। अफगानिस्तान की सत्ता संभाल रहे तालिबान ने यह कार्रवाई संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट के बाद की है।जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता संभालने के बाद अन्य समस्याएं तो हैं ही, आतंकी गतिविधियां भी नहीं थम रही थीं। हाल ही में आई संयुक्त राष्ट्र संघ की एक रिपोर्ट में इस्लामिक स्टेट खुरासन को इन आतंकी गतिविधियों के लिए बड़ा जिम्मेदार माना गया था। इसके बाद तालिबान प्रशासन पर इस्लामिक स्टेट खुरासन पर कार्रवाई के लिए दबाव बढ़ रहा था। अब तालिबान सरकार ने अभियान चलाकर इस्लामिक स्टेट खुरासन के सैन्य प्रमुख कारी फतेह को मार गिराया है।

ऑपरेशन में कुख्यात कारी तुफैल उर्फ कारी फतेह को मार गिराया

तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने इसकी पुष्टि कर बताया कि काबुल में सोमवार को एक ऑपरेशन में कुख्यात कारी तुफैल उर्फ कारी फतेह को मार गिराया गया है। इसके अलावा इस्लामिक स्टेट हिंद प्रांत के आतंकी एजाज अहमद अहंगर और उसके दो साथियों को भी मार गिराया गया है।उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मॉनीटरिंग टीम ने कारी तुफैल उर्फ कारी फतेह को इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत के सैन्य प्रमुख के तौर पर सूचीबद्ध किया था। कारी फतेह का काम इस्लामिक स्टेट खुरासन के लिए रणनीति बनाने का था। वह पूर्वी क्षेत्र का कमांडर भी रह चुका था। आतंकी समूह ने हाल ही में अपनी नई रणनीति के तहत उसे खुफिया प्रमुख नियुक्त या था। कारी फतेह ने हाल ही में काबुल में रूस, पाकिस्तान और चीन के दूतावासों पर भी आतंकी हमले की साजिश रची थी। आने वाले दिनों में कारी फतेह को लेकर खुरासन डायरी में और जानकारी अपडेट किए जाने की संभावना है।

Advertisementspot_img

Also Read:

अरब देशों में जंग का खौफ: लाखों की नौकरी छोड़ भारत लौट रहे लोग, भारत में नौकरी तलाशने वालों की संख्या बढ़ी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Middle East में बढ़ते युद्ध के खतरे ने वहां काम कर रहे भारतीयों की चिंता बढ़ा दी है। जो क्षेत्र कभी...
spot_img

Latest Stories

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...