back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुंछ में सेना के वाहन पर ग्रेनेड से आतंकियों ने किया हमला, पांच जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर के पुंछ जिले में सेना के एक ट्रक में आतंकियों ने सेना के वाहन को निशाना बनाकर करीब फायरिंग की और ग्रेनेड दागे। इस हमले में 5 सैनिक शहीद हो गए।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर के पुंछ जिले में सेना के एक ट्रक में आतंकियों ने सेना के वाहन को निशाना बनाकर करीब फायरिंग की और ग्रेनेड दागे। इस हमले में 5 सैनिक शहीद हो गए। जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट ने पुंछ आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है।

एक जवान गंभीर रूप से घायल है

सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि कि भीमबेर गली इलाके के पास दोपहर करीब 3 बजे आतंकवादियों ने ट्रक में गोलीबारी की। जिसके बाद ट्रक में आग लग गई। इस हमले में घायल जवान को उन्हें राजौरी के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है भारी बारिश और लो विजिबिलिटी का फायदा उठाते हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी की। सेना को शक है कि अज्ञात आतंकियों ने ट्रक पर ग्रेनेड भी फेंके, जिससे आग लगी। वाहन में आग इतनी भयंकर लगी थी कि काफी दूर से इसे देखा जा सकता था। यही कारण है कि आग में जलकर सेना के पांच जवान शहीद हो गए।

Advertisementspot_img

Also Read:

Black Day: आज के दिन दहल उठी थी पूरी घाटी! पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज 14 फरवरी 2026 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले के सात साल पूरे हो गए हैं। 14 फरवरी 2019 को...
spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵