back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शांतिप्रिया ने धारावी बैंक में सुनील शेट्टी के साथ किया डिजिटल डेब्यू

मुंबई, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड में 1991 में अक्षय कुमार के साथ सौगंध से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री शांतिप्रिया अब वेब सीरीज धारावी बैंक में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ सुनील शेट्टी नजर आएंगे। ओटीटी शो के बारे में बात करते हुए, शांतिप्रिया ने कहा, अभी मैं अपनी भूमिका के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे सकती, लेकिन यह निश्चित रूप से सबसे दिलचस्प और अलग अवतारों में से एक है, जो मेरे प्रशंसकों को देखने को मिलेगा। मैं कुछ अलग करना चाहती थी, यह भूमिका उनमें से एक है। आगामी वेब सीरीज धारावी बैंक एमएक्सप्लेयर पर रिलीज होगी और जी स्टूडियो द्वारा निर्मित है। सीरीज का निर्देशन समित कक्कड़ ने किया है और इसमें सुनील शेट्टी, शांतिप्रिया, सोनाली कुलकर्णी, विवेक ओबेरॉय, फ्रेडी दारूवाला और संतोष जुवेकर ने अभिनय किया है। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵