back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मेगा ट्रेंड्स कारपोरेट टूर्नामेंट : यार्कर विंटेज ने आउटरेजियस को चार विकेट से हराया, सीआईडी क्लब ने भी जीता मैच

लखनऊ, 21 फरवरी (हि.स.)। मेगा ट्रेंड्स कारपोरेट टूर्नामेंट में रविवार को दो मैच खेले गये। पहले लीग मैच में यार्कर विंटेज ने आउटरेजियस एक्सआई चार विकेट से हरा दिया। वहीं दूसरे मैच में सीआईडी क्लब ने एनआरबीआई स्ट्रीकर्स को 21 रन से हरा दिया। टास जीतकर सीआइडी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट गवांकर 194 रन बनाये। सर्वाधिक शमी ने 72 रन, वही नासीर ने 52 रन बनाये, जबकि सलामी बल्लेबाज सौरभ छह रन बनाकर ही पवेलियन वापस लौट गये। वहीं एनआरबीआई स्ट्रीकर्स की टीम निर्धारित ओवर में 173 रन ही बना सकी और सीआईडी क्लब ने मैच को 21 रन से जीत लिया। मैन आफ द मैच का खिताब 72 रन बनाने वाले शमी को दिया गया। वहीं दूसरे मैच में आउटरेजियस एक्सआई ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन बनाई। इसमें सर्वाधिक 70 रन रवि यादव ने बनाया, जबिक सलामी बल्लेबाज राहुल ने 56 रन बनाया। तन्मय कुमार ने 23 रन बनाये। वहीं यार्कर की टीम छह विकेट खोकर 19वें ओवर में ही 209 रन बनाकर मैच को चार विकेट से जीत लिया। इस मैच में मैन आफ द मैच का खिताब मयंक वर्मा का दिया गया। हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत-बांग्लादेश रिश्तों में संकट: इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल ने शेख हसीना की 6 महीने की सजा सुनाई, वीज़ा कवच पर सवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश की राजनीति में एक और बड़ा तूफान उठ खड़ा हुआ है। इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल-1 (ICT-1) ने देश की निर्वासित पूर्व...
spot_img

Latest Stories

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...

West Bengal Assembly Elections 2026: तमलुक सीट पर कौन लहरा सकता है जीत का परचम? जानिए किस ओर करवट ले रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में 294 निर्वाचन क्षेत्र...

बदलते मौसम में जरूर खाएं ये सब्जियां, इम्यूनिटी को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इस समय मौसम काफी बदल...

परिसीमन आयोग कैसे बनता है और क्यों Supreme Court भी नहीं बदल सकता इसके फैसले? समझिए पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में चुनावी व्यवस्था को संतुलित...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵