back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Air Pollution: दिल्लीवालों की सांसों पर संकट बरकरार! सरकार के प्रयास हुए फेल, प्रदूषण से राहत मिलना मुश्किल

New Delhi: राजधानी दिल्ली गैस चैंबर बनी हुई है। दीपावली से पहले हवा जहरीली हो रही है। सांसों और आंखों पर संकट मंडरा रहा है। दिल्ली सरकार के प्रयास से भी स्थिति में कुछ सुधार नहीं हुआ।

नई दिल्ली, हि.स.। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली गैस चैंबर बनी हुई है। दीपावली से पहले हवा तेजी से जहरीली हो रही है। सांसों और आंखों पर संकट मंडरा रहा है। उम्मीद थी कानून का डंडा चलने के बाद सरकार के प्रयास से अगले दिन स्थिति में कुछ सुधार होगा। मगर नहीं हुआ।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आंकड़े जारी किए

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आज सुबह चार बजे आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में रहा। एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 500 के पार पहुंच गया। इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में गंभीर श्रेणी के साथ एक्यूआई 459 दर्ज किया गया।

प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना नहीं

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज एयर क्वालिटी इंडेक्स में थोड़ा सुधार होगा लेकिन अगले तीन दिनों तक हवा गंभीर श्रेणी में बनी रहेगी। इसलिए फिलहाल प्रदूषण से खास राहत मिलने की संभावना नहीं है। इस वजह से एक-दो दिन में ग्रैप के चौथे चरण के प्रतिबंध भी लागू किए जा सकते हैं।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की उप समिति ने स्थिति की समीक्षा की

इस बीच वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की उप समिति ने स्थिति की समीक्षा की है। आयोग का कहना है कि दिल्ली का औसत एयर इंडेक्स 368 रहा। एक समय दोपहर 12 बजे एयर इंडेक्स 475 पहुंच गया था। इसके बाद एयर इंडेक्स में थोड़ा सुधार हुआ। इस वजह से शाम पांच बजे एयर इंडेक्स 456 था। फिलहाल ग्रैप के तीसरे चरण के प्रतिबंध लागू रहेंगे। जरूरत पड़ने पर चौथे चरण के प्रतिबंध लागू किए जाएंगे।

दिल्ली NCR में वायु गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक स्तर पर

इससे पहले शुक्रवार सुबह पांच बजे के आंकड़े भी डरावने रहे। इन आंकड़ों मुताबिक दिल्ली में गंभीर श्रेणी के साथ एक्यूआई 459 बना हुआ था। नोएडा में यह स्तर 418 था। गाजियाबाद का एक्यूआई सुबह 363 दर्ज किया गया था। गुरुवार शाम पांच बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 402 था। इसे वायु गुणवत्ता सूचकांक का सबसे खतरनाक स्तर माना जाता है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने बढ़ते वायु प्रदूषण के मुद्दे पर सरकार को फटकार लगाई

राष्ट्रीय राजधानी में तेजी से जहरीली हो रही हवा के बीच दिल्ली सरकार ने गुरुवार को नर्सरी से लेकर कक्षा पांच तक के स्कूल दो दिन तक (तीन और चार नवंबर) बंद रहने की घोषणा की थी। शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने बढ़ते वायु प्रदूषण के मुद्दे पर सरकार को फटकार लगाई थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...

West Bengal Assembly Elections 2026: तमलुक सीट पर कौन लहरा सकता है जीत का परचम? जानिए किस ओर करवट ले रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में 294 निर्वाचन क्षेत्र...

बदलते मौसम में जरूर खाएं ये सब्जियां, इम्यूनिटी को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इस समय मौसम काफी बदल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵