back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: आज जारी होगी किसान निधि की 14वीं किश्त, PM सीकर में देंगे कृषि योजनाओं की सौगात

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री सीकर में किसान सम्मान निधि की 14वीं किश्त जारी करेंगे तथा पीएम प्रमाण योजना कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

सीकर, हि.स.। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को सीकर आएंगे, इसलिए सांवली रोड स्थित मेडिकल कॉलेज सीकर के सामने बुधवार को केन्द्रीय व राजस्थान की प्रशासनिक व विभिन्न एजेंसियों की टीम ने तैयारियों का जायजा लिया। सुबह दस बजे आगमन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अलग से तैयार डोम में शेखावाटी की करीब एक सौ किसानों के साथ बातचीत कर कृषि योजनाओं की सौगात देंगे।

किसान सम्मान निधि की जारी करेंगे 14वीं किश्त

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री यहां किसान सम्मान निधि की 14वीं किश्त जारी करेंगे तथा पीएम प्रमाण योजना कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री किसानों से रूबरू होकर भारत सरकार की ओर से ग्राम एवं जिला स्तरीय उर्वरक की खुदरा दुकानों को ‘प्रधान मंत्री किसान समृद्धि केंद्र’ (पीएमकेएसके) के रूप में परिवर्तित कर कृषि संबंधी सभी इनपुट और सेवाओं के लिए वन स्टॉप शॉप के रूप में कार्य करने के लिए गए निर्णय पर बातचीत करेंगे।

सवा लाख स्टाप शॉप किसानों को समर्पित

प्रधानमंत्री देश में आरंभ होने वाली सवा लाख वन स्टाप शॉप किसानों को समर्पित करेंगे। वन स्टाप शॉप में किसानों को उर्वरक, बीज, कीटनाशक और कृषि उपकरण तथा मिट्टी और बीज के लिए परीक्षण सुविधाएं मिल सकेंगी। प्रधानमंत्री सीकर में फसल की गुणवत्ता और पैदावार में सुधार के लिए सल्फर लेपित यूरिया गोल्ड किसानों को समर्पित करेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री राजस्थान की जनजातीय आबादी के लिए लाभदायक उदयपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर जिलों में स्थित छह एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों तथा तिवरी व जोधपुर के केन्द्रीय विद्यालयों का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री चित्तौड़गढ़, धौलपुर, सिरोही, सीकर और श्रीगंगानगर के पांच नए मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे। पीएम बारां, बूंदी, करौली, झुंझुनू, सवाई माधोपुर, जैसलमेर और टोंक की सात मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला रखेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित महिला सम्मेलन में अपने जीवन के पिछले कुछ वर्षों के मुश्किल दौर के बारे में...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...