back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP Election: MP चुनाव में BJP के शीर्ष नेताओं ने कसी कमर, विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री

Bhopal: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता आज प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेंगे।

भोपाल, हि.स.। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता आज प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नरसिंहपुर, बैतूल, हरदा और नर्मदापुरम, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर श्योपुर व मुरैना, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक सागर एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भोपाल जिले के प्रवास पर रहेंगे।

CM आज होंगे नामांकन रैली में शामिल

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 12 बजे नरसिंहपुर में पार्टी प्रत्याशी प्रहलाद सिंह पटेल एवं गोटेगांव पार्टी प्रत्याशी के नामांकन रैली में शामिल होंगे।

दोपहर दो बजे मुलताई जिला बैतूल में सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.40 बजे हरदा जिले के टिमरनी में सभा को संबोधित करेंगे। शाम 5.10 बजे नर्मदापुरम विधानसभा जिला नर्मदापुरम में सभा व स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

केंद्रीय मंत्री भी नामांकन में शामिल होंगे एवं सभा को करेंगे संबोधित

उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर प्रातः 11 बजे श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र एवं दोपहर 1.00 बजे श्योपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। अपरान्ह 4.00 बजे ग्राम आरोली मलबसई, मुरैना में आमसभा को संबोधित करेंगे।

अग्रवाल ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आज भोपाल आ रहे हैं। वे यहां प्रातः 11 पार्टी कार्यालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक सुबह 11 बजे सागर जिले के रेहली पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी गोपाल भार्गव के नामांकन में शामिल होंगे एवं सभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री खटीक दोपहर दो बजे सागर में रोड शो एवं जनसंपर्क करेंगे।

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी 26 अक्टूबर को भोपाल, राजगढ़ प्रवास पर

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी 26 अक्टूबर को भोपाल और राजगढ़ जिले के ब्यावरा प्रवास पर रहेंगी। केंद्रीय मंत्री लेखी 26 अक्टूबर को भोपाल में प्रातः 11 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगी। दोपहर 1 बजे राजगढ़ जिले के ब्यावरा में पार्टी प्रत्याशी का नामांकन दाखिल कराएंगी और रोड शो व सभा को संबोधित करेंगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में स्थित Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP,...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵