back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संदीप दीक्षित ने गृह मंत्रालय से केजरीवाल पर अलगाववाद का मुकदमा चलाने कि मांग की

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने बुधवार को आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए गृह मंत्रालय से अलगाववाद का मुकदमा चलाने की अपील की है। दरअसल कवि विश्वास ने बुधवार को आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाए कि केजरीवाल पंजाब में अलगाववादियों के समर्थक हैं। कुमार विश्वास ने कहा, एक दिन उन्होंने मुझे कहा था कि वे या तो मुख्यमंत्री (पंजाब के) बनेंगे या स्वतंत्र सूबे (खालिस्तान) के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे। हालांकि कुमार ने भी दावा किया कि उन्होंने दिल्ली के सीएम को अलगाववादियों का साथ न लेने की सलाह दी थी। इससे पहले मंगलवार को ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाए थे कि झाड़ू के सबसे बड़े नेता को आतंकवादी के घर पर देखा जा सकता है। केजरीवाल पर लगाए गए इन्ही आरोपों के आधार पर कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने बुधवार को गृह मंत्रालय से अपील करते हुए कहा, अगर केजरीवाल ने भारत की भूमि पर एक अलग स्वतंत्र राष्ट्र की बात की है, तो उन पर अलगाववाद का मुकदमा चलना चाहिए। क्या हमारी राष्ट्रवादी सरकार राष्ट्रहित में इन्हे गिरफ्तार करेगी, या इस बीजेपी एजेंट की अभी भी रक्षा करेगी। हालांकि एक दिन पहले भी संदीप दीक्षित ने केजरीवाल सरकार के हिंदुस्तान की भ्रष्टतम सरकारों में से एक होने का दावा किया था। दीक्षित ने आरोप लगाया कि सीएम केजरीवाल ने एक विदेशी संस्था के 56 लाख रुपये का गबन किया था। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵