back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरबा: गेवरा खदान में जवान ने ग्रामीण पर चलाई गोली, गंभीर हालत में अपोलो रिफर

कोरबा, 20 फरवरी (हि स) गेवरा क्षेत्र के ग्राम खलारी निवासी सालिकराम को बीती रात सीआईएसएफ के जवान ने गोली मार दी। दरअसल ग्रामीण अपने गुम मवेशी को खोजते हुए गेवरा खदान की मुहाने तरफ आ गया था ।इसी दौरान सीआईएसएफ की पेट्रोलिंग टीम वहां पहुंची और डीजल चोरी करने आए हो कहकर वे सालिक राम को अपने पेट्रोलिंग वाहन में बैठाकर खुदान के भीतर ले गए और अपने साथियों का नाम बताओ कह कर धमकाने लगे ।जब ग्रामीण ने इसका विरोध किया तो गाड़ी से बाहर निकाल कर उस पर 4 राउंड गोली चला दी जिससे ग्रामीण सालिक राम बुरी तरह घायल हो गया। आनन- फानन में अन्य ग्रामीणों की मदद से उसे स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से उसे अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। यहां ग्रामीण की हालत नाजुक बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि कोयला बीनने वाले आसपास के ग्रामीणों पर सीआईएसएफ के जवानों द्वारा अक्सर मारपीट किए जाने की घटनाएं सामने आती रहती है। यह पहला मामला है जब सीआईएसएफ के जवानों द्वारा निहत्थे ग्रामीण पर गोलियां बरसाई गई ।सूत्रों की मानें तो गोली चलाने का अधिकार उसी परिस्थिति में होता है जब किसी प्रकार के हमले की आशंका हो। बहरहाल दीपका पुलिस पूरे घटनाक्रम के हर पहलुओं की जांच में जुट गई है। दर्री सीएसपी खोमलाल सिन्हा ने बताया कि गेवरा क्षेत्र के ग्राम खलारी निवासी सालिकराम को बीती रात सीआईएसएफ के जवान ने गोली मार दी। जिसे गंभीर अवस्था में अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। मामले कि जांच की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Advertisementspot_img

Also Read:

BCCI की कमाई की नई ऊँचाई, Apollo Tyres के बाद Asian Paints भी जुड़ा, पार्टनरशिप से सालाना 180 करोड़ पार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), जो दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्डों में शुमार है, ने स्पॉन्सरशिप से अपनी कमाई में एक...
spot_img

Latest Stories

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵