back to top
19.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रूस की सेना ने डोनबास के लिए लड़ाई शुरू की : जेलेंस्की

कीव, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस की सेना ने डोनबास क्षेत्र के लिए लड़ाई शुरू कर दी है, लेकिन यूक्रेन अपना बचाव करेगा। ये जानकारी यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने एक वीडियो संबोधन में दी। यूक्रिनफॉर्म समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, जेलेंस्की ने कहा, अब हम कह सकते हैं कि रूसी सैनिकों ने डोनबास के लिए लड़ाई शुरू कर दी है, जिसके लिए वे लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं। पूरी रूसी सेना अब इस हमले पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वहां कितने रूसी सैनिक हैं, हम लड़ेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जेलेंस्की के हवाले से कहा कि यूक्रेन के पूर्व और दक्षिण में रूसी सेना जानबूझकर हमला करने की कोशिश कर रही है, जिससे देश की रक्षा प्रणाली कमजोर हो सके। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...