back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तुर्किये और सीरिया में चारों तरफ मौत का मंजर, 16 हजार के पार हुई मृतकों की संख्या

भूकंप के बाद तुर्किये और सीरिया में सड़कों, इमारतों समेत कई हाइवे नष्ट हो गए। सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे देखने को मिल रहे हैं। अब मृतकों का आंकड़ा 16 हजार के पार पहुंच गई है।

अंकारा,एजेंसी। तुर्किये और सीरिया में विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या 16 हजार से अधिक हो गई है। दोनों देशों में हजारों इमारतें धराशायी हो गई। इन इमारतों में फंसे लोगों को कई देशों से पहुंची राहत बचाव टीम लगातार निकालने में जुटी हुई हैं। तुर्किये में 3 मीटर जमीन खिसकने के चलते नदियों की दिशा तक बदलने की आशंका हो गई है।

सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे देखने को मिल रहे हैं

भूकंप के बाद तुर्किये और सीरिया में सड़कों, इमारतों समेत कई हाइवे नष्ट हो गए। सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे देखने को मिल रहे हैं। कई बहुमंजिला इमारतों के ढह जाने के चलते अब मृतकों का आंकड़ा 16 हजार के पार पहुंच गई है। अधिकारियों और चिकित्सकों के अनुसार अकेले तुर्किये में 12,873 और सीरिया में 3,162 लोगों की मौत हुई है। जानकारों का मानना है कि जिस तरह से इमारतों को नुकसान हुआ है और लोगों को मलबे से निकाला जा रहा है, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

तुर्किये की प्रमुख मोबाइल नेटवर्क कंपनी अनब्लॉक

दूसरी ओर तुर्किये में भूकंप के बाद ब्लॉक हुए ट्विटर की ऑनलाइन वापसी हो गई है। तुर्किये की प्रमुख मोबाइल नेटवर्क कंपनी ने 12 घंटे के बाद ट्विटर को अनब्लॉक कर दिया है। घातक भूकंप के बाद सरकार की ऑनलाइन आलोचना के बाद यह कदम उठाया गया था।

भूकंप की तीव्रता तेज होने

भूकंप की तीव्रता तेज होने के चलते तुर्किये के टेक्टोनिक प्लेट्स में बड़ी गतिविधि देखने को मिली है। टेक्टोनिक प्लेट्स में ज्यादा तेज गतिविधियों के कारण जमीन 3 मीटर तक खिसक गई है। जमीन खिसकने के चलते तुर्किये में नदियों की दिशा तक बदलने की आशंका है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...