back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तमिलनाडु के नीट छूट विधेयक को लेकर लोक सभा में हंगामा- डीएमके और कांग्रेस सांसदों ने किया वाकआउट

नई दिल्ली, 3 फरवरी ( आईएएनएस )। तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि द्वारा नीट छूट विधेयक को तमिलनाडु विधानसभा को लौटाने के मामले की गूंज गुरुवार को लोक सभा में भी सुनाई दी। डीएमके सांसद टीआर बालू ने राज्यपाल आरएन रवि द्वारा नीट छूट विधेयक को तमिलनाडु विधानसभा को वापस लौटाने की आलोचना करते हुए लोक सभा में केंद्र सरकार से उन्हें वापस बुलाने की मांग की। बालू ने कहा कि राज्यपाल ने संवैधानिक परंपराओं का पालन नहीं किया है, इसलिए उन्हें वापस बुलाना चाहिए। डीएमके सांसदों ने राज्यपाल को वापस बुलाने की मांग को लेकर लोक सभा से वाकआउट कर दिया। कांग्रेस सांसदों ने भी डीएमके की मांग का समर्थन करते हुए लोक सभा से वाकआउट कर दिया। आईएएनएस से बात करते हुए डीएमके सांसद टीआर बालू ने कहा कि राज्यपाल ने विधेयक को वापस लौटा कर असंवैधानिक काम किया है, इसलिए केंद्र सरकार को राज्यपाल को वापस बुला लेना चाहिए। उन्होंने लोक सभा में अपनी इसी मांग को उठाया था लेकिन सरकार की तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने अपने सांसदों के साथ वाकआउट कर दिया। –आईएएनएस एसटीपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵